Pics: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में विदेशियों का सैलाब
भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में विदेशियों का सैलाब
उमड़ा। हरे-रामा, हरे कृष्णा के जयकारे जमकर लगे। अटूट आस्था और श्रद्धा
देखने को मिली। देखिए तस्वीरें।
Pics: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में विदेशियों का सैलाब
हरियाणा के कुरुक्षेत्र की इस्कान संस्था ने शहर में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली। रथयात्रा में शहरवासियों के साथ-साथ विदेशों से आए श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ का रथ खींचा।
Pics: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में विदेशियों का सैलाब
शहर में पिछले दो दशकों से जगन्नाथ रथयात्रा निकाली जा रही है। ब्रह्मसरोवर तट पर स्थित श्रीव्यास गौड़िया मठ से रथयात्रा को सांसद राजकुमार सैनी, रादौर के विधायक श्याम सिंह राणा और इस्कॉन संत साक्षी गोपाल दास ने रवाना किया।
Pics: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में विदेशियों का सैलाब
सांसद राजकुमार सैनी और रादौर के विधायक श्याम सिंह राणा ने भगवान जगन्नाथ के भक्तों के साथ रथयात्रा के आगे झाडू लगाई और इसके बाद रस्सों की मदद से खींचते हुए रथ को नगर के मुख्यमार्गों से भ्रमण कराया।
Pics: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में विदेशियों का सैलाब
भगवान जगन्नाथ की इस यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस मौके पर इस्कान संत श्रीगोपाल कृष्ण गोस्वामी के अलावा अन्य कई संत महात्मा भी मौजूद रहे।