भोली सी दिखने वाली इस खूबसूरत महिला को देखकर आप फिदा हो जाएंगे, लेकिन इसके कारनामे बेहद खतरनाक हैं। यकीं नहीं आता तो जानिए इसके बारे में।
2 of 10
बंदूकों की शौकीन साध्वी देवा ठाकुर
ये हैं हरियाणा की मशहूर साध्वी देवा ठाकुर, जो बुधवार को चंडीगढ़ में थीं। यहां उन्होंने पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात सहित अन्य प्रांतों से बड़ी संख्या में महात्मा और साधु संतों के साथ महंत योगी बुद्ध नाथ की पांचवीं बरसी पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की।
3 of 10
साध्वी देवा ठाकुर का प्रोफाइल
- फोटो : फाइल फोटो
बातचीत में साध्वी ने करनाल गोली काण्ड पर पूछ गए एक सवाल का जवाब दिया और कहा कि ये कोई नई बात नहीं है, ऐसा होता रहता है। वो सिर्फ एक हादसा था, जो कोर्ट के अधीन है। वैसे भी मै कोई पहली नहीं हूं जिसने एक विवाह समारोह में गोली चलाई थी, इतिहास में ऐसा बहुत बार हो चुका है। बंदूक या अन्य हथियार द्वारा शक्ति प्रदर्शन के प्रतीक चिह्न हैं, इसका इस्तेमाल करना कोई गलत काम नहीं है।
4 of 10
साध्वी देवा ठाकुर का प्रोफाइल
- फोटो : फाइल फोटो
साध्वी देवा ठाकुर करनाल में एक शादी में डांस फ्लोर पर फायरिंग के बाद चर्चा में आईं। इस गोलीकांड में छर्रे लगने से दूल्हे की मौसी की मौत हो गई थी जबकि दस वर्षीय बच्ची सहित चार लोग घायल हो गए थे। फायरिंग के बाद वे फरार हो गई थीं, पर बाद में सरेंडर कर दिया था। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई, वे जेल में भी रहीं। कुछ समय पहले ही रिहा हुई हैं।
5 of 10
साध्वी देवा ठाकुर का प्रोफाइल
- फोटो : फाइल फोटो
साध्वी देवा ठाकुर हरियाणा के जींद की रहने वाली हैं। वे देवा फाउंडेशन की चेयरपर्सन भी हैं। उनका आश्रम करनाल में है। 26 साल की देवा अपने बयानों के कारण चर्चा में रहती हैं और अक्सर बंदूकों के साथ नजर आती हैं। हिंदुवादी साध्वी देवा ठाकुर अपने कारनामों के साथ साथ अपने विवादित बयानों के लिए काफी चर्चित रहती हैं।