फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आधार कार्ड बनवाना हो गया आसान, एक नई व्यवस्थाएं की गई...रखेंगे ध्यान तो नहीं होंगे परेशान

Wed, 08 Aug 2018 11:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 08 Aug 2018 11:17 AM IST
विज्ञापन
Follow Steps to Protect Aadhaar Card Details
aadhaar card
आधार कार्ड बनवाना अब काफी आसान हो गया है। इस लेकर एक नई व्यवस्थाएं की गई है, जो आपको जरूर पता होनी चाहिए, फिर कोई परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी और न ही किसी तरह की टेंशन होगी।
Follow Steps to Protect Aadhaar Card Details
aadhaar card
पहली व्यवस्था ये कि अब आधार कार्ड का पंजीकरण एवं अपडेटेशन की सुविधा अब डाक घरों, बैंकों, सरकारी दफ्तरों एवं ई-दिशा केंद्रों में दी जाएगी। यह निर्णय हरियाणा के मुख्य सचिव डीएस ढेसी की अध्यक्षता में यूनिक आइडेंटिफिकेशन  इंप्लीमेंटेशन कमेटी (यूआईडीआईसी) की 10वीं बैठक में लिया गया। ढेसी ने 0-5 वर्ष की आयु के बच्चों का आधार पंजीकरण की व्यवस्था को दुरूस्त करने, हारट्रोन को आधार पंजीकरण के टेबलेट उपलब्ध करवाने तथा स्कूली बच्चों के आधार पंजीकरण एवं बायोमीट्रिक चिह्न के कार्य के लिए कैंप लगाने के निर्देश दिए।
Follow Steps to Protect Aadhaar Card Details
aadhaar card
ढेसी ने कहा कि सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग दिव्यांग, वृद्घजनों के आधार पंजीकरण सुविधा प्रदान करना सुनिश्चित करें। हरियाणा 0-5 वर्ष  के बच्चों के आधार पंजीकरण में 99.7 प्रतिशत के साथ देश में पहले स्थान पर है। इसके अलावा कुल आधार पंजीकरण में छठे स्थान पर है। उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि आधार पंजीकरण न होने के किसी भी लाभार्थी को दी जाने वाली सुविधाएं बंद नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Follow Steps to Protect Aadhaar Card Details
aadhaar card
दूसरी व्यवस्था, आधार कार्ड विभिन्न सरकारी या गैर-सरकारी कामों के लिए जरूरी है। मोबाइल के सिम लेने से लेकर बैंक अकाउंट खोलने तक में इसका इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में आधार कार्ड की जानकारी का गलत इस्तेमाल होने का भी खतरा बरकार रहता है। हाल ही में ट्राई (भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण) के चेयरमैन ने अपने 12 अंकों वाले आधार नंबर को सोशल मीडिया पर ट्विट किया था, इसके बाद जो हुआ वह किसी से छिपा नहीं है। ऐसे में आपको यह पता होना चाहिए कि आपके आधार कार्ड का कहां-कहां इस्तेमाल हुआ है।
विज्ञापन
Follow Steps to Protect Aadhaar Card Details
aadhaar card
सबसे पहले आपको आधार अथेंटिकेशन हिस्ट्री पेज पर जाना होगा। इसके लिंक https://resident.uidai.gov.in पर क्लिक करना होगा। यहां आधार सर्विसेज के नीचे आपको Aadhaar Authentication History लिखा दिखेगा. इस पर क्लिक करें। यहां पर आपको आधार सर्विस टैब पर क्लिक करना होगा। इस टैब पर क्लिक करते ही आपको आधार ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री दिखाई देगा। आपको यहां 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना होगा और जनरेट ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) के साथ सिक्योरिटी कोड या कैप्चा दर्ज करना होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed