देखिए, कोहरे का कहर, 10 वाहन भिड़े, 49 घायल
सर्दी की पहली धुंध ने बुधवार अलसुबह जमकर कहर बरपाया। कोहरे से एक दूसरे को वाहन नहीं दिखाई दिए। इससे मामूली चूक से वाहन टकराते गए। दो रोडवेज, दो स्कूली बस, ट्रक, दो बोलेरो, तीन बाइक सहित अन्य वाहन टकराने से करीब 49 लोग घायल हो गए। यमुनानगर डिपो की रोडवेज बस में ड्राइवर-कंडक्टर सहित 30 सवारी घायल, स्कूली बस में 12 विद्यार्थी, चार अध्यापक, ड्राइवर व तीन बाइक सवार सहित अन्य चोटिल हुए।
देखिए, कोहरे का कहर, 10 वाहन भिड़े, 49 घायल
पुलिस मामले की जांच की रही है। कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती जगाधरी के कमल ने बताया कि वह सुबह साढ़े पांच बजे यमुनानगर डिपो की बस में दिल्ली जा रहे थे। मधुबन के पास हुई भिड़ंत में ड्राइवर-कंडक्टर सहित 28 सवारियां चोटिल हुईं। मेडिकल कॉलेज में बस में सवार चंडीगढ़ सेक्टर-56 वासी अजय, जगाधरी के कमल, नीतिश, सुभाष, रोहित, सुरेंद्र दाखिल हुए। इनमें से कमल अभी भी भर्ती हैं।
देखिए, कोहरे का कहर, 10 वाहन भिड़े, 49 घायल
चंडीगढ़ से यूपी स्थित छपरेला बाइक पर जा रहे अजय कुमार की बाइक करनाल क्षेत्र में डिवाइडर से टकरा गई। सुबह साढ़े चार बजे घने कोहरे के कारण धुंध दिखाई नहीं दी। इसके अलावा चूरनी गांव के कमल की बाइक कोहरे के कारण आईटीआई चौक के समीप अज्ञात वाहन से टकरा गई। इससे वह घायल हो गया। चकदा गांव के सुरेंद्र की बाइक सुबह काछवा के पास भिड़ गई। कोहरे के कारण हुई इस दुर्घटना में सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
देखिए, कोहरे का कहर, 10 वाहन भिड़े, 49 घायल
घरौंडा के सुरेंद्र कुमार का पांव रेलवे लाइन की फाटक पर जोड़ में फंस गया। धुंध में फाटक का जोड़ दिखाई नहीं दिया। रेलवे कर्मचारियों ने इसका पांव निकाला। इन सभी घायलों को इलाज मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। जिले में कोहरे के कारण वाहनों के पहिये रुके रहे। सुबह दस बजे तक धुंध जारी रही। उसके बाद सूर्य निकले और वाहनों की स्पीड हुई। दस बजे तक वाहन चालकों ने इंडीकेटर, लाइट चलाकर रखी।
देखिए, कोहरे का कहर, 10 वाहन भिड़े, 49 घायल
वही घरौंदा क्षेत्र में दो स्कूली बस व दो हरियाणा रोडवेज की बसों सहित आधा दर्जन से ज्यादा वाहन आपस में भिड़ गए। स्कूली अध्यापकों व बच्चों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वाहनों के भिड़ने से हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। राहगीरों ने घटना की सूचना मधुबन पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मधुबन पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात को सुचारु रूप से किया।