{"_id":"5c920661bdec2214173a23d8","slug":"flight-lieutenant-vk-singh-revealed-secrets-of-pathankot-terror-attack","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पठानकोट आतंकी हमलाः फ्लाइट लेफ्टिनेंट वीके सिंह ने किया बड़ा खुलासा- पूरी प्लानिंग से आए थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट आतंकी हमलाः फ्लाइट लेफ्टिनेंट वीके सिंह ने किया बड़ा खुलासा- पूरी प्लानिंग से आए थे
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 20 Mar 2019 03:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पठानकोट आतंकी हमला
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पठानकोट एयरबेस पर तीन साल पहले हुए आतंकी हमले के मामले में फ्लाइट लेफ्टिनेंट वीके सिंह ने अदालत में बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा किया है। एनआईए के दूसरे गवाह थे, जानिए क्या बोले?
2 of 5
पठानकोट आतंकी हमला
- फोटो : Reuters
मंगलवार को मामले की सुनवाई नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) की स्पेशल अदालत में हुई। इस दौरान एनआईए के दूसरे गवाह फ्लाइट लेफ्टिनेंट वीके सिंह अदालत में पेश हुए। उन्होंने हमले की सारी कहानी अदालत को बताई। इससे पहले हमले में आतंकियों द्वारा प्रयोग किए गए हथियार अदालत में पेश किए जा चुके हैं।
3 of 5
पठानकोट आतंकी हमला
- फोटो : फाइल फोटो
वीके सिंह ने बताया कि 2 जनवरी 2016 की रात को वह एयरफोर्स बेस पर मौजूद थे। इसी बीच जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने हमला कर दिया था। उन्होंने तीन से चार एयरफोर्स मुलाजिमों को मार दिया था। आतंकी पूरी प्लानिंग के साथ आए थे। वीके सिंह ने बताया कि वह उस टीम का भी हिस्सा रहे हैं, जिसने आतंकियों से गोला बारूद बरामद किया था। मामले में इससे पहले वारंट अफसर एमएम रावत ने गवाही दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पठानकोट आतंकी हमला
- फोटो : amar ujala
पठानकोट एयरबेस पर हमला करने वाले आतंकी दिसंबर 2015 में पाकिस्तान से भारत की सीमा में घुसे थे। 2 जनवरी 2016 की सुबह साढ़े तीन बजे आतंकी असलहा और हथियारों से लैस होकर एयरबेस स्टेशन में दाखिल हुए। इस दौरान मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए, जबकि तीन घायल सिपाहियों ने अस्पताल में दम तोड़ा था। हमला करने आए सभी आतंकी मारे गए थे।
विज्ञापन
5 of 5
पठानकोट आतंकी हमला
- फोटो : amar ujala
इस मामले की जांच कर रही सरकारी एजेंसी एनआईए को कई प्रमाण ऐसे मिले थे, जिनसे यह बात साफ हो गई थी कि हमला करने वाले आतंकी पाकिस्तान के थे। वहीं, हमले के समय भी वह पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं व परिवार के संपर्क में थे। हमले के मास्टर माइंड जैश-ए-मोहम्मद के मौलाना मसूद अजहर समेत चार आतंकियों को अदालत ने 2017 में भगोड़ा घोषित किया था। इसमें मौलाना का भाई मुफ्ती अब्दुल राउफ, शाहिद लतीफ व कासिफ जान शामिल हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।