फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पठानकोट आतंकी हमलाः फ्लाइट लेफ्टिनेंट वीके सिंह ने किया बड़ा खुलासा- पूरी प्लानिंग से आए थे

Wed, 20 Mar 2019 03:06 PM IST
खुशबू गोयल अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 20 Mar 2019 03:06 PM IST
विज्ञापन
flight lieutenant vk singh Revealed Secrets of Pathankot Terror Attack
पठानकोट आतंकी हमला - फोटो : PTI
पठानकोट एयरबेस पर तीन साल पहले हुए आतंकी हमले के मामले में फ्लाइट लेफ्टिनेंट वीके सिंह ने अदालत में बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा किया है। एनआईए के दूसरे गवाह थे, जानिए क्या बोले?
flight lieutenant vk singh Revealed Secrets of Pathankot Terror Attack
पठानकोट आतंकी हमला - फोटो : Reuters
मंगलवार को मामले की सुनवाई नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) की स्पेशल अदालत में हुई। इस दौरान एनआईए के दूसरे गवाह फ्लाइट लेफ्टिनेंट वीके सिंह अदालत में पेश हुए। उन्होंने हमले की सारी कहानी अदालत को बताई। इससे पहले हमले में आतंकियों द्वारा प्रयोग किए गए हथियार अदालत में पेश किए जा चुके हैं।
flight lieutenant vk singh Revealed Secrets of Pathankot Terror Attack
पठानकोट आतंकी हमला - फोटो : फाइल फोटो
वीके सिंह ने बताया कि 2 जनवरी 2016 की रात को वह एयरफोर्स बेस पर मौजूद थे। इसी बीच जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने हमला कर दिया था। उन्होंने तीन से चार एयरफोर्स मुलाजिमों को मार दिया था। आतंकी पूरी प्लानिंग के साथ आए थे। वीके सिंह ने बताया कि वह उस टीम का भी हिस्सा रहे हैं, जिसने आतंकियों से गोला बारूद बरामद किया था। मामले में इससे पहले वारंट अफसर एमएम रावत ने गवाही दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
flight lieutenant vk singh Revealed Secrets of Pathankot Terror Attack
पठानकोट आतंकी हमला - फोटो : amar ujala
पठानकोट एयरबेस पर हमला करने वाले आतंकी दिसंबर 2015 में पाकिस्तान से भारत की सीमा में घुसे थे। 2 जनवरी 2016 की सुबह साढ़े तीन बजे आतंकी असलहा और हथियारों से लैस होकर एयरबेस स्टेशन में दाखिल हुए। इस दौरान मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए, जबकि तीन घायल सिपाहियों ने अस्पताल में दम तोड़ा था। हमला करने आए सभी आतंकी मारे गए थे।
विज्ञापन
flight lieutenant vk singh Revealed Secrets of Pathankot Terror Attack
पठानकोट आतंकी हमला - फोटो : amar ujala
इस मामले की जांच कर रही सरकारी एजेंसी एनआईए को कई प्रमाण ऐसे मिले थे, जिनसे यह बात साफ हो गई थी कि हमला करने वाले आतंकी पाकिस्तान के थे। वहीं, हमले के समय भी वह पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं व परिवार के संपर्क में थे। हमले के मास्टर माइंड जैश-ए-मोहम्मद के मौलाना मसूद अजहर समेत चार आतंकियों को अदालत ने 2017 में भगोड़ा घोषित किया था। इसमें मौलाना का भाई मुफ्ती अब्दुल राउफ, शाहिद लतीफ व कासिफ जान शामिल हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed