फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साल 2016 में हुई 5 अनोखी शादियां, जो लोगों में काफी चर्चित रहीं

Sun, 01 Jan 2017 09:49 AM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजीटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 01 Jan 2017 09:49 AM IST
विज्ञापन
five unique marriage of year 2016, interesting and amazing way to marry
अनोखी शादी
आपने जिंदगी में बहुत सी शादियां देखी होंगी, लेकिन साल 2016 में 5 बेहद अनोखे विवाह हुए, जो लोगों में काफी चर्चित रहीं। जानिए इनके बारे में सब कुछ।
five unique marriage of year 2016, interesting and amazing way to marry
अनोखी शादी
कहने को ये विवाह था, लेकिन न तो बैंडबाजा था और न ही कोई रस्म। सबकुछ ऐसा था, देखने वाले हैरान रह गए। पंजाब में भादसों के नजदीकी गांव दित्तूपुर जाट के गुरुद्वारा झरवाना साहिब में यह अनोखा विवाह देखने को मिला। आस्ट्रेलिया निवासी इन्दरवीर सिंह खालसा का विवाह हरमनप्रीत कौर के साथ गुरु मर्यादा के अनुसार हुआ। दूल्हे और दुल्हन ने कोई श्रृंगार न कर सिर्फ सिरों पर पगड़ियां सजाई हुई थीं। बैंड बाजे की जगह गतका पार्टियों ने अपने जौहर दिखाए। विवाह में शामिल संगत को सादा लंगर पंगतों में बिठा कर छकाया गया। विवाह में दोनों पक्षों की तरफ से कोई मिलनी आदि की रस्म नहीं की गई और न ही कोई लेन- देन किया गया।
five unique marriage of year 2016, interesting and amazing way to marry
अनोखी शादी
बीटेक टॉपर दुल्हन, एयरफोर्स ऑफिसर दूल्हा। न दहेज, न बैंडबाजा। दूल्हा आया, खाना भी नहीं खाया और दुल्हन को ले गया। हरियाणा के मंडी आदमपुर में ये अनोखी शादी मात्र 16​ मिनट में हुई। गांव बालसंमद में कबीर पंथी से विवाह संपन्न कराया गया। दहेज रहित इस शादी में सतबीर सिंह की बेटी सरोज गांव डबलान निवासी तेलूराम के बेटे दीपक के साथ साधारण कपड़ों में ही विदा हुई। दीपक वायुसेना में तैनात है तो सरोज सोनीपत स्थित महिला विश्वविद्यालय खानपुर से बीटेक टॉपर रही है। इस शादी में दूल्हे के 5-6 परिजन ही शरीक हुए और शादी में रस्में भी परमात्मा की प्रार्थना कर और दूल्हा-दुल्हन को रक्षासूत्र बांधकर पूरी की गई। शादी में शामिल लोगों को मीठे पकवान की बजाय उन्हें सादा भोजन परोसा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
five unique marriage of year 2016, interesting and amazing way to marry
अनोखी शादी
एक अनोखी शादी में दूल्हा-दुल्हन ने शादी के 7 फेरे लेने से पहले 7 प्रतिज्ञाएं लीं। ये शादी हुई हरियाणा के करनाल जिले के इंद्री कस्बे में। शादी में वर-वधू ने संयुक्त रूप से प्रतिज्ञा ली। शादी में मौजूद वर-वधू पक्ष, बारातियों व परिचितों ने अपना हाथ उठाकर इन प्रतिज्ञाओं के प्रति सहमति जताई। कस्बे के एक पैलेस में बारात रादौर हलका के जठलाना गांव से पहुंची। लड़की ने वर पक्ष के सामने सात प्रतिज्ञाएं रखी और सहमति मिलते ही दूल्हे के गले में वर माला डाल दी। ये थीं 7 प्रतिज्ञाएं: बेटी बचाएंगे और बेटी पढ़ाएंगे। जन्मदिन व सालगिरह पर पीपल, वट व नीम में से एक पेड़ जरूर लगाएंगे। घर में एक गाय जरूर पालेंगे और उसकी सेवा करेंगे। घर में तुलसी का पौधा अवश्य लगाएंगे। गरीब कन्याओं की शिक्षा में सहयोग देंगे। जल को दूषित नहीं करेंगे। कभी भी ना रिश्वत लेंगे और ना देंगे।
विज्ञापन
five unique marriage of year 2016, interesting and amazing way to marry
अनोखी शादी
युवक ने वधू पक्ष से एक रुपया शगुन का लिया और लड़की के ‌गले में वरमाला डाल दी। हरियाणा के रेवाड़ी में प्रॉपर्टी डीलर सूबे सिंह के बेटे कुलदीप ने स्टेशन सुपरिटेंडेंट कैलाश चंद की बेटी श्वेता यादव ने यह अनोखी शादी कर सुधार का संदेश भी दिया। कुलदीप ने महज एक रुपये शगुन लिया और श्वेता के परिवार ने भी शाम को बेटी के ससुराल में छोटा सा संयुक्त प्रीति भोज करवाया। कुलदीप दुनिया की जानीमानी हेलीकॉप्टर निर्माता कंपनी एयरबस के तकनीकी विभाग में जॉब करता है। श्वेता यादव एमबीए, एमकॉम पास हैं और पी.एचडी कर रही हैं। वह जिले के एक कॉलेज में अध्यापिका भी हैं। श्वेता के घर के मेनगेट पर महज एक दूसरे को अंगूठी पहनाकर सगाई की रस्म पूरी की गई। चंद मिनट बाद ही वरमाला भी डाल दी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed