अंतर्राष्ट्रीय पहलवान मौसम खत्री की शादी हो गई है। उनकी नई नवेली दुल्हन की पहली तस्वीरें देख लीजिए
एक करोड़ का इनामी दंगल जीतने वाले अंतर्राष्ट्रीय पहलवान मौसम खत्री शादी के बंधन में बंध गए हैं। मौसम खत्री ने अंकिता से शादी कर ली है। इस दौरान कई बड़े नेताअों से लेकर बड़े खिलाड़ी तक शामिल हुए।
दुल्हन के लिबास में अंकिता बेहद खुबसूरत दिख रहीं थी। अंकिता झज्जर जिले के खुड्डन गांव की रहने वाली है। मौसम की दुल्हन सोनीपत के जीवीएम गर्ल्स कॉलेज से एमएससी कर रही हैं।
मौसम खत्री बारात लेकर झज्जर के शहनाई गार्डन में पहुंचे, दुल्हन बनीं अंकिता काफी सुंदर लग रहीं थीं। खास फेरों के लिए वह लाल लहंगा पहनें रहीं जिसमें गोल्डन वर्क का काम हुआ था। अंकिता के परिवार ने इस शादी के लिए खास तैयारी की थी, कहीं कोई कमी नहीं लगी, सबकी नज़र मौसम की इस दुल्हन पर ही टिकी रही।
मौसम खत्री अपने भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं। उनके भाई व बहनों की शादी हो चुकी है। हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात मौसम खत्री 26 वर्ष के हैं। वे सोनीपत के गांव पांची जाटान के रहने वाले हैं। पिता सूबे सिंह भी पहलवान थे, उन्हीं से प्रेरित होकर कुश्ती लड़ना सीखा। खत्री एशियाड गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल हासिल कर चुके हैं। वह इससे पहले भी कई बार हिंद केसरी प्रतियोगिता जीत चुके है।