फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मैट फैक्ट्री में भयानक आग, मां जिंदा जली, 9 साल के बेटे की दम घुटने से मौत

Mon, 26 Sep 2016 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत Updated Mon, 26 Sep 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
fire in Mat Factory, Mother burnt alive with her 9 year-old son
पानीपत के मैट फैक्ट्री में भयानक आग - फोटो : अमर उजाला
पानीपत के एक मैट फैक्ट्री में आग लगने से एक महिला जिंदा जल गई और उसके 9 साल के बेटे की दम घुटने से मौत हो गई। देखिए दर्दनाक तस्वीरें।
fire in Mat Factory, Mother burnt alive with her 9 year-old son
पानीपत के मैट फैक्ट्री में भयानक आग
पानीपत के थाना चांदनीबाग के अंतर्गत वीआईपी सेक्टर 11 और 12 के साथ लगते देवपुरी रोड स्थित बाथमैट बनाने की फैक्ट्री ‘जय मां’ में रविवार तड़के आग लगने से एक महिला श्रमिक जिंदा जल गई जबकि उसके आठ साल के बेटे की दम घुटने मौत हो गई। महिला की एक बेटी और एक बेटा बच निकलने में कामयाब हो गए। फैक्ट्री में आग लगने का प्राथमिक कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। हादसे के बाद आसपास की फैक्ट्रियों में भी अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए और फैक्ट्री के दोनों मालिकों के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
fire in Mat Factory, Mother burnt alive with her 9 year-old son
पानीपत के मैट फैक्ट्री में भयानक आग - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार महेश नंदवानी और यश नंदवानी की देवपुरी रोड स्थित जय मां के नाम से बाथमैट बनाने की फैक्ट्री है। वीर कालोनी उग्रा खेड़ी मोड़ निवासी शमशीदा अपनी बड़ी बेटी इसराना, बड़े बेटे आजिम और आठ साल के अनश के साथ शनिवार रात फैक्ट्री में नाइट शिफ्ट पर आई थी। दो मंजिला फैक्ट्री में इसराना व आजिम प्रथम तल व शमशीदा तीसरे तल स्थित मशीन हॉल में काम कर रही थी। बताया जा रहा है कि रविवार अल सुबह करीब चार बजे फैक्ट्री के मैदानी तल पर अचानक आग लग गई। कच्चे व तैयार माल में आग धीरे-धीरे फैल गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
fire in Mat Factory, Mother burnt alive with her 9 year-old son
पानीपत के मैट फैक्ट्री में भयानक आग - फोटो : अमर उजाला
करीब साढ़े पांच बजे आग भड़क गई और पूरी फैक्ट्री में धुआं भर गया। इसराना व आजिम समेत दो-तीन अन्य श्रमिक बच निकले। शमशीदा अपने आठ साल के बच्चे अनश को लेकर बाहर निकलने लगी तो दूसरी मंजिल स्थित गोदाम के गेट के बाहर पड़ी धागे की गांठ में लगी आग की चपेट में आ गई। शमशीदा आग से जूझने लगी तो हाथ से उसका बेटा छूट गया। इसी बीच शमशीदा भी वहीं पर गिर गई और झुलसने से मौके पर ही मौत हो गई। अनश (08) धुएं के प्रभाव के चलते दम तोड़ गया। आसपास की फैक्ट्रियों के श्रमिक बचाव को आए  लेकिन आग की लपटों व धुएं के प्रभाव के चलते आगे नहीं बढ़ सके। 
विज्ञापन
fire in Mat Factory, Mother burnt alive with her 9 year-old son
पानीपत के मैट फैक्ट्री में भयानक आग - फोटो : अमर उजाला
दमकल विभाग की टीम सूचना मिलते ही तीन गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसरार ने बताया कि वह मूल रूप से रसूलपुर, मीरापुर बिजनौर का रहने वाला है और परिवार समेत वीर कालोनी में रहता है। उसकी पत्नी शमशीदा व तीनों बच्चे शनिवार को देवपुरी रोड स्थित बाथमैट फैक्ट्री में नाइट शिफ्ट में गए थे। यहां पर आग लगने से उसकी पत्नी शमशीदा व छोटे बेटे अनश की मौत हो गई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed