फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Security arrangements remained robust during the Nirankari Samagam; surveillance was conducted using drones and binoculars.

Panipat News: निरंकारी समागम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था रही मजबूत, ड्रोन और दूरबीन से हो रही निगरानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Security arrangements remained robust during the Nirankari Samagam; surveillance was conducted using drones and binoculars.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पानीपत। निरंकारी समागम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह मजबूत रही है। समागम स्थल और रेलवे स्टेशन पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है। ड्रोन और दूरबीन से पूरे क्षेत्र की निगरानी की जा रही है, इससे किसी भी अप्रिय घटना से पहले ही सचेत रहा जा सके। सुरक्षा व्यवस्था में 150 जीआरपी व 50 हरियाणा पुलिस कर्मचारियों को शामिल किया गया है। इन जवानों को स्टेशन के हर कोने पर पर तैनात किया गया है। आरपीएफ ने 50 आरएसएस और 15 आरपीएफ के जवानों को तैनात किया है, जो रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाली भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में लगे हुए हैं। जीआरपी के जवान समागम के समापन के बाद कई दिन और रेलवे स्टेशन पर तैनात रहेंगे।


समागम व्यवस्था के लिए जीआरपी डीएसपी ने संभाला मोर्चा :

जीआरपी डीएसपी राजेश चैंची समागम में व्यवस्था की खुद जांच कर रहे हैं। उन्होंने सोमवार को रेलवे स्टेशन और समागम स्थल का दौरा कर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भीड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए, सीसीटीवी कैमरों पर नजर रखी जाए और संदिग्ध व्यक्तियों पर तुरंत कार्रवाई की जाए। ड्रोन से ऊंचाई से निगरानी करने से भीड़ प्रबंधन में काफी मदद मिल रही है। समागम से करीब एक हजार सेवादारों को स्टेशन पर तैनात किया गया है। ये सेवादार यात्रियों को सही दिशा में पहुंचाने, खोए-पाए केंद्र की देखरेख, बुजुर्गों और महिलाओं की सहायता व लंगर तक पहुंचने का मार्ग बताने का कार्य कर रहे हैं। सेवादारों की मौजूदगी से यात्रियों को काफी राहत मिल रही है और भीड़ अनुशासित ढंग से आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed