फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जनता पर कोई नया टैक्स नहीं, देखिए हरियाणा बजट की बड़ी बातें

Tue, 22 Mar 2016 01:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 22 Mar 2016 01:51 PM IST
विज्ञापन
finance minister of haryana introduced budget in assembly
हरियाणा बजट - फोटो : amar ujala

हरियाणा का वर्ष 2016-17 का बजट कई मायनों में अलग हटकर आया है। केंद्र की उदय योजना के तहत अपनी बिजली कंपनियों का 25 हजार करोड़ का कर्ज अपने सिर ले चुकी प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने सोमवार को विधानसभा में पेश किए बजट में आम लोगों को टैक्स के बोझ से तो बचाया ही, कई मदों में वैट घटाकर राहत भी दी। वर्ष 2015-16 के बजट के मुकाबले इस बार 28.4 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 88781.96 करोड़ रुपये का बजट पेश किया।

हरियाणा का बजट पेश करने जाते वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु

finance minister of haryana introduced budget in assembly
हरियाणा बजट - फोटो : amar ujala

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने प्रदेश के औद्योगिक व कृषि क्षेत्र, आधारभूत संरचना, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित सभी मदों में दिल खोल कर बजट राशि बढ़ाने का प्रस्ताव रखा। ‘सबका साथ सबका विकास’ के नारे के साथ अपना दूसरा बजट पेश कर रहे कैप्टन अभिमन्यु ने रियायतें देते हुए प्रदेश में जूता उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए 500 रुपये से अधिक मूल्य के जूतों पर वैट की दर 12.5 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी। इसके साथ ही कृषि आधारित उद्योगों को ध्यान में रखते हुए खल, बिनौला, बेसन व सूती धागे में कर छूट का प्रस्ताव रखा।

हरियाणा बजट

finance minister of haryana introduced budget in assembly
हरियाणा बजट - फोटो : amar ujala

कृषि उत्पादों का उपयोग करने वाले उद्योगों पर भी ध्यान देते हुए वित्त मंत्री ने सेवइयां पर वैट की दर 12.5 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी। वैट दर की इतनी ही कटौती इलेक्ट्रिकल वाहनों की बिक्री पर भी गई है, जबकि लघु व सूक्ष्म उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए छोटा टोका (रसोई में पत्तेदार सब्जियां काटने वाला उपकरण) पर टैक्स छूट का फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ह‌रियाणा बजट

finance minister of haryana introduced budget in assembly
ह‌रियाणा बजट - फोटो : amar ujala

वित्त मंत्री ने प्रदेश में जाट आरक्षण आंदोलन से प्रभावित व्यापारियों को राहत देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि जो व्यापारी उनके विभाग के साथ रजिस्टर्ड हैं, सरकार की कोशिश है कि उनका आकलन कर अतिशीघ्र राहत दी जाए। इसके लिए पालिसी बनाई जाएगी, जिसमें पीड़ित व्यापारियों को वैट में इस साल और अगले साल राहत दी जाएगी।

विज्ञापन

हरियाणा बजट

finance minister of haryana introduced budget in assembly
हरियाणा बजट - फोटो : amar ujala

वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने वर्ष 2016-17 के दौरान 12280.35 के अनुमानित राजस्व घाटे और 25115.96 करोड़ के अनुमानित राजकोषीय घाटे की परवाह न करते हुए अधिकांश प्रमुख क्षेत्रों के लिए बजट आवंटन में इजाफा किया है। इसके अंतर्गत कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र (सिंचाई, सहकारिता एवं ग्रामीण विद्युतीकरण सबसिडी सहित) के लिए 13494 करोड़ रुपये, ग्रामीण विकास एवं पंचायत को 2824.47 करोड़ रुपये, शिक्षा क्षेत्र (प्राथमिक, माध्यमिक, उच्चतर, तकनीकी शिक्षा, औद्योगिक प्रशिक्षण, खेल, कला एवं संस्कृति) को 14305.34 करोड़ रुपये आवंटन करने का प्रस्ताव पेश किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed