स्टेट बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में रिंग के बाहर चले घूंसे, देखिए तस्वीरें
बॉक्सिंग चैम्पियनशिप चल रही थी कि रिंग से बाहर लाते और घूंसे चलने लगे। देखते ही देखते जबरदस्त हंगामा हो गया। तस्वीरों में पूरा मामला।
स्टेट बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में रिंग के बाहर चले घूंसे, देखिए तस्वीरें
घटना हरियाणा के कैथल में स्टेट बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में एक मैच के दौरान हुई। मैच हारने के बाद खिलाड़ी रिंग में जमा हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। रैफरी ने उन्हें रिंग से बाहर करने की कोशिश की तो वे उससे दुर्व्यवहार करने लगे। इस हंगामे के कारण करीब दो घंटे तक प्रतियोगिता थमी रही।
स्टेट बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में रिंग के बाहर चले घूंसे, देखिए तस्वीरें
मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिस को बुलाया गया तो खिलाड़ियों ने पुलिस वालों से हाथापाई कर ली। पुलिस वालों ने खिलाड़ियों को खींचकर रिंग से बाहर कर दिया। उसके बाद वे झगड़े पर उतर आए। बाद में पुलिस ने हंगामा कर रहे दो खिलाड़ियों को हिरासत में ले लिया तथा मुकाबले शुरू करवाए।
स्टेट बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में रिंग के बाहर चले घूंसे, देखिए तस्वीरें
स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हिसार एवं भिवानी के बॉक्सरों का मुकाबला चल रहा था। जिसमें भिवानी के नमन ने हिसार के रविंद्र को हरा दिया। लेकिन हिसार के बॉक्सर रविंद्र ने फैसले का विरोध किया तथा कहा कि वह जीता हुआ है। रविंद्र के साथ कुछ अन्य खिलाड़ी भी आ गए तथा सभी खिलाड़ी रिंग के अंदर जम गए।
स्टेट बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में रिंग के बाहर चले घूंसे, देखिए तस्वीरें
इसी बीच मैच रैफरी सहित कोचों ने उन्हें हटाने का प्रयास किया। काफी देर तक मान-मन्नौवल चलता रहा। इसी बीच आयोजकों ने दूसरे रिंग में प्रतियोगिता का अगला मुकाबला शुरू किया तो इसका भी खिलाड़ियों ने विरोध किया।