फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Farmers Protest News: पिछली बार अनुमति, इस बार लिस्ट पर अटकी बात... जानें आज शंभू बाॅर्डर पर क्या-क्या हुआ

Sun, 08 Dec 2024 03:37 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 08 Dec 2024 03:37 PM IST
विज्ञापन
Farmers Protest News kisan andolan haryana police  Shambhu border today pics
शंभू बाॅर्डर पर तनाव - फोटो : संवाद
पंजाब हरियाणा के शंभू बाॅर्डर पर रविवार को भी तनाव की स्थिति बनी रही। किसानों ने अपने एलान के अनुसार दोपहर 12 बजे दिल्ली कूच किया। 101 किसानों के जत्थे को हरियाणा की पुलिस ने रोक लिया। 
Farmers Protest News kisan andolan haryana police  Shambhu border today pics
किसान और पुलिस आमने सामने - फोटो : संवाद
पुलिस ने मांगी अनुमति
पिछली बार की तरह इस बार भी हरियाणा पुलिस ने किसानों से दिल्ली पुलिस की अनुमति मांगी। इस पर किसानों ने कहा कि वे प्रदर्शन करने के लिए स्वतंत्र हैं। 
Farmers Protest News kisan andolan haryana police  Shambhu border today pics
किसान-पुलिस आमने सामने - फोटो : अमर उजाला
लिस्ट दिखाकर मांगी आईडी
इसके बाद पुलिस की तरफ से एक लिस्ट दिखाई गई, जिसमें दिल्ली जाने वाले 101 किसानों के नाम थे। पुलिस का कहना था कि लिस्ट में जिनका नाम है वे अपना आईडी कार्ड दिखाकर आगे जा सकते हैं। पुलिस का कहना था कि हम पहले किसानों की पहचान करेंगे और फिर उन्हें आगे जाने देंगे। हमारे पास 101 किसानों के नामों की सूची है, और वे वे लोग नहीं हैं। वे हमें अपनी पहचान नहीं करने दे रहे हैं। वे भीड़ के रूप में आगे बढ़ रहे हैं। वहीं किसानों का कहना था कि पुलिस ने अपनी लिस्ट बनाई है। हमारी लिस्ट नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Farmers Protest News kisan andolan haryana police  Shambhu border today pics
किसानों का मार्च - फोटो : संवाद
पुलिस ने किसानों को पिलाई चाय
वहीं शुक्रवार के उलट रविवार को हरियाणा पुलिस का रवैया थोड़ा नरम दिखा। पुलिस ने बैरिकेडिंग तक पहुंचे किसानों को चाय और बिस्कुट दिया। लेकिन इसके बाद एक किसान ने जाली में कुंडी फंसाकर तोड़ने की कोशिश की तो पुलिस ने किसानों को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।
विज्ञापन
Farmers Protest News kisan andolan haryana police  Shambhu border today pics
किसान आंदोलन - फोटो : संवाद
पांच किसान घायल
आंसू गैस के हमले में पांच किसान घायल हुए। इनमें बीकेयू क्रांतिकारी से रेशम सिंह, मेजर सिंह किसान मजदूर संघर्ष समिति पंजाब, दिलवाग सिंह गिल, बीकेएमय पंजाब और करनैल सिंह लंग. बीकेयू एकता आजाद शामिल हैं। सभी को अस्पताल ले जाया गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed