हरियाणा के करनाल में किसान तीसरे दिन भी लघु सचिवालय के गेट पर डटे हैं। दो दिन पहले शहर में जहां तनाव जैसी स्थिति थी तो वहीं अब सबकुछ सामान्य है। कोई अखबार पढ़ रहा है तो कोई लंगर तैयार करने में जुटा है। लघु सचिवालय के बाहर का पूरा माहौल ही बदल गया है। महिलाएं लंगर की तैयारी में जुटी रहीं। किसान नेता लोगों को संबोधित करते दिखे। किसान नेताओं का कहना है कि लघु सचिवालय में लोगों को अधिकारियों को प्रवेश करने से नहीं रोका जाएगा। आईजी ममता सिंह भी मैदान में दिखीं। उन्होंने पुलिसकर्मियों को जरूरी दिशानिर्देश दिया। सिंघु और टीकरी बॉर्डर जैसा माहौल करनाल के लघु सचिवालय के बाहर दिख रहा है। बारी-बारी से किसान धरने पर आ रहे हैं। सड़क किनारे किसान हुक्का पीते नहर आए तो वहीं पंखे के सामने बैठ कुछ किसान सड़क पर ही आराम कर रहे हैं। जगह-जगह किसानों के लिए नाश्ता और लंगर का इंतजाम किया गया है।
करनाल में महापड़ाव: कोई पढ़ रहा अखबार तो कोई पी रहा हुक्का, तस्वीरों में देखें किसानों के धरने का तीसरा दिन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 09 Sep 2021 06:02 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन