फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

10 रुपये का सिक्का करवा सकता है जेल, देखिए जीते जागते उदाहरण

Mon, 07 Nov 2016 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Mon, 07 Nov 2016 09:08 AM IST
विज्ञापन
fake coins in market, police can file fir against refusal to accept 10 rupee coin,
दस रुपये के सिक्के की पहचान
व्यापारियों के लिए जरूरी खबर। 10 रुपये का सिक्का आपके खिलाफ एफआईआर करवा सकता है, जेल भी हो सकती है। देखिए उदाहरण।
fake coins in market, police can file fir against refusal to accept 10 rupee coin,
दस रुपये के सिक्के की पहचान - फोटो : getty image
पिछले कुछ दिनों में रोहतक डीएम ने 14 दूध की डेयरियां, 6 इलेक्ट्रॉनिक की दुकानें, 8 सर्राफ की दुकानें, 16 सब्जी की दुकानें, 5 किरयाना दुकानें, 8 मेडिकल की दुकानें सील कर दीं। कारण वहीं, इन सभी दुकानदारों ने 10 रुपये का सिक्का लेने से मना कर दिया था। आरबीआई में शिकायत हुई और दुकानों को सील करने के निर्देश आ गए।
fake coins in market, police can file fir against refusal to accept 10 rupee coin,
दस रुपये के सिक्के की पहचान - फोटो : getty image
इन सभी दुकानदारों पर भारतीय मुद्रा का बहिष्कार किए जाने का केस दर्ज किया गया है। एहतियात के तौर पर, अगर आप के भी शहर या कस्बे में भी ऐसा हो रहा हो तो उसका वीडियो या ऑडियो बना कर इलाके के डीएम ऑफिस या थाने में बताएं। इस तरह से भारतीय मुद्रा का बहिष्कार करने वाले को 17 साल की सजा या 20000 रुपये का जुर्माना या फिर दोनों सजा दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
fake coins in market, police can file fir against refusal to accept 10 rupee coin,
दस रुपये का सिक्का
गौरतलब है कि अमरउजाला डॉट कॉम ने पहले भी यह मुद्दा उठाया था कि 10 रुपये का सिक्का लेने से मना करने पर कार्रवाई हो सकती है। रोहतक में स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की एक शाखा के कैशियर कार्रवाई भुगत रहे हैं। उन्होंने 10 रुपए के सिक्के लेने से मना करना की दिया था। मामला 3 अकतूबर का था और अनीता नाम की महिला ने आरबीआई को इसकी शिकायत दे दी थी। उसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
fake coins in market, police can file fir against refusal to accept 10 rupee coin,
10 रुपए के सिक्के
बता दें कि हाल ही में दिल्ली, हरियाणा और बिहार में नकली सिक्कों की चार फैक्ट्रियां पकड़ी गईं। खुलासा हुआ कि बड़े पैमानों पर सिक्कों का गोरखधंधा हो रहा है। फिर नकली सिक्कों की वजह से लोगों ने 10 के सिक्कों का लेन-देन बंद कर दिया। बाजार में छोटे दुकानदार और रेहड़ी वाले दस रुपये के सिक्के लेने से इंकार कर रहे हैं। सबसे अधिक समस्या सब्जी मंडी में और ऑटो का इस्तेमाल करने वाले लोगों के साथ आ रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed