{"_id":"5bb6e858867a552948564e46","slug":"emotional-farewell-to-justice-suryakant-from-punjab-haryana-highcourt","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरों में देखिए, जस्टिस सूर्यकांत की हाईकोर्ट से विदाई, चीफ जस्टिस भावुक होते हुए कहते हैं...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरों में देखिए, जस्टिस सूर्यकांत की हाईकोर्ट से विदाई, चीफ जस्टिस भावुक होते हुए कहते हैं...
Fri, 05 Oct 2018 10:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 05 Oct 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
जस्टिस सूर्यकांत की हाईकोर्ट से विदाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में जस्टिस सूर्यकांत को नम आंखों के साथ विदाई दी गई। इस दौरान चीफ जस्टिस कृष्ण मुरारी भी भावुक हो गए और बड़ी बात कह दी, देखिए तस्वीरें...
2 of 5
जस्टिस सूर्यकांत की हाईकोर्ट से विदाई
चीफ जस्टिस ने जस्टिस सूर्यकांत को जाते हुए देखकर कहा कि अब वे ऐसी क्रिकेट टेस्ट टीम के कप्तान जैसा महसूस कर रहें हैं जिसमें राहुल द्रविड़ नहीं है। विदाई समारोह के दौरान चीफ जस्टिस ने कहा कि यह ऐसा मौका है, जहां एक ओर जस्टिस सूर्यकांत के चीफ जस्टिस बनने की खुशी है तो दूसरी ओर उनके जाने का दुख। जस्टिस सूर्यकांत का व्यक्तित्व नारियल जैसा है जो बाहर से बेहद ही सख्त, लेकिन भीतर से उतने ही नरम हैं।
3 of 5
जस्टिस सूर्यकांत की हाईकोर्ट से विदाई
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सचिव बलतेज सिद्धू ने कहा कि हर वकील के मन में केस जज के सामने जाने पर वे उसके साथ कैसा व्यवहार करेगा। जस्टिस सूर्यकांत की कोर्ट में जाते हुए यह डर नहीं रहता था, क्योंकि उन्हें पता होता था कि वे खुद उनका केस इतनी अच्छी तरह से स्टडी करके आए होंगे कि उन्हें बहस की जरूरत नहीं होगी। पूरा हाईकोर्ट जस्टिस सूर्यकांत को उनके कानून के ज्ञान और नरम स्वाभाव के लिए हमेशा याद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जस्टिस सूर्यकांत की हाईकोर्ट से विदाई
वहीं इस मौके पर जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि कभी किसी पद को हासिल करने के लिए नहीं बल्कि अपनी आत्मसंतुष्टि के लिए ही काम करना चाहिए। वह सामान्य परिवार से आए थे और उनका एक ही लक्ष्य था परफॉरमेंस। इसके बाद परंपरा के अनुसार, जस्टिस सूर्यकांत की कार को चीफ जस्टिस सहित अन्य जजों ने उनकी धक्का लगाया। साथ ही उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया, हाईकोर्ट का पूरा स्टाफ इस मौके पर मौजूद रहा।
विज्ञापन
5 of 5
Justice Surya Kant
बता दें कि पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के जज जस्टिस सूर्यकांत को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पद पर नियुक्त करने का आदेश राष्ट्रपति ने जारी कर दिया है। केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्रालय ने बुधवार को उनकी नियुक्ति का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जस्टिस सूर्यकांत को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में बतौर चीफ जस्टिस नियुक्ति की सिफारिश सुप्रीम कोर्ट ने लगभग 10 महीने पहले 10 जनवरी को कर दी थी। अब राष्ट्रपति ने भी उनकी नियुक्ति पर अपनी मोहर लगा दी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।