{"_id":"5bb5da5b867a554a9b1c10a9","slug":"drive-a-vehicle-on-cycle-track-can-be-punishment-in-chandigarh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अगर आप भी साइकिल ट्रैक पर चलाते हैं वाहन, तो जरूर पढ़ लें ये खबर, वरना मुसीबत में फंस सकते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगर आप भी साइकिल ट्रैक पर चलाते हैं वाहन, तो जरूर पढ़ लें ये खबर, वरना मुसीबत में फंस सकते हैं
Thu, 04 Oct 2018 02:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 04 Oct 2018 02:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
cycle track
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साइकिल ट्रैक पर वाहन चालने वालों के लिए सावधान करने वाली खबर है। वहीं गाड़ी रॉन्ग पार्क करने पर भी आप मुसीबत में फंस सकते हैं। दरअसल प्रशासन ऐसे लोगों पर सख्त होने के मूड में है।
2 of 6
cycle track
रॉन्ग पार्किंग करने वालों के 20 हजार और साइकिल ट्रैक पर वाहन चलाने वालों के 10992 चालान का आंकड़ा देख पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इतनी बड़ी संख्या में लोग ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। ऐसे में यह आंकड़े साफ बताते हैं कि शहर की सड़कों पर सुरक्षित यात्रा करना आसान नहीं है।
3 of 6
cycle track
मामला सुनवाई के लिए पहुंचा तो एसएसपी ने हलफनामा दाखिल कर बताया कि पुलिस ट्रैफिक नियमों का पालन करवाने की दिशा में सख्ती से काम कर रही है। शहर में रॉन्ग पार्किंग के 21519 चालान किए गए हैं, 5452 वाहन टो किए गए हैं। 10473 वाहनों को क्लैप किया गया है और 5594 वाहनों के ऑन द स्पॉट चालान किए गए हैं। इसके साथ ही यह भी बताया गया कि साइकिल ट्रैक पर वाहन चलाने वालों के 10992 चालान किए गए हैं और रॉन्ग साइड वाहन चलाने वालों के चालान का आंकड़ा 20 हजार के पार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
cycle track
हाईकोर्ट ने कहा कि भले ही इतनी बड़ी संख्या में चालान किए गए हैं लेकिन एक महीना पहले हाईकोर्ट द्वारा दिए गए आदेश के बावजूद अभी तक वाहनों की पार्किंग और साइकिल ट्रैक पर वाहनों की स्थिति में बदलाव नहीं आया है। ऐसे में एसएसपी ट्रैफिक अगली सुनवाई पर खुद हाजिर होकर इस बारे में अपना पक्ष रखें।
विज्ञापन
5 of 6
cycle track
इसी बीच पुलिस ने बताया कि इस समय प्रशासन विचार कर रहा है कि साइकिल ट्रैक पर वाहन चलाने वालों पर खतरनाक ड्राइविंग करने की धाराओं में कार्रवाई की जाए। मोटर व्हीकल एक्ट के सेक्शन 184 के अनुसार खतरनाक ड्राइविंग के मामले डील किए जाते हैं और इसमें पहली बार 6 माह की सजा और तीन वर्ष के अंदर दूसरी बार ऐसा करने पर 2 साल तक की सजा का प्रावधान है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।