फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चंडीगढ़ आएं, तो सेक्टर आठ का चक्कर जरूर लगाएं...बिरयानी अंडे की शानदार डिश मिलती यहां

Mon, 03 Feb 2020 09:08 AM IST
खुशबू गोयल अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़
अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 03 Feb 2020 09:08 AM IST
विज्ञापन
Egg Biryani Dishes Special Outlets in Sector 8 Chandigarh
खाने के शौकीन लोग - फोटो : फाइल फोटो
खाने के शौकीन हैं तो चंडीगढ़ आएं और सेक्टर-8 की गेड़ी जरूर लगाएं। यहां पर पुराने जमाने के ढाबे के साथ कई इंटरनेशनल और नेशनल ब्रांड के आउटलेट हैं। यहां पर लैपनीज, इटेलियन खाने की कई डिशेज आपको मिल जाएंगी। इनमें वेज और नॉन वेज दोनों की लंबी शृंखला है। मुगलई के शौकीनों के लिए भी कई फूड कोर्ट हैं, जहां लजीज बिरयानी है। पेटू पंकज नाम के आउटलेट में एक दर्जन से ज्यादा किस्म की बिरयानी हैं। तरोताजा और एनर्जी लेवल बनाए रखने के लिए कई नेशनल और इंटरनेशनल शेक्स के काउंटर खुले हैं।
Egg Biryani Dishes Special Outlets in Sector 8 Chandigarh
पेटू पंकज - फोटो : अमर उजाला
पेटू पंकज की बिरयानी
नाम सुनकर थोड़ी हंसी जरूर आएगी, लेकिन यदि बिरयानी खाने के शौकीन हैं तो आप पेटू पंकज की एक बार बिरयानी जरूर खाएं। यहां पर बिरयानी की ढेरों वैराइटी है। जैसे कि दिल्ली बिरयानी, लखनवी बिरयानी, हैदराबादी बिरयानी, मालाबार बिरयानी। पनीर की भी लजीज वैराइटी हैं। मुल्तानी पनीर टिक्का, तवा पनीर टिक्का बिरयानी, पनीर खट्टा प्याज भी खास है। जिस तरह से आपको जैमेटो व स्वीगी में ऑफर मिलते हैं, वैसे ही ऑफर यहां भी आपको मिलेंगे। पेशे से चार्टेड अकाउंटेंट पंकज के लजीज खाने के शौक ने दो साल पहले पंकज पेटू ब्रांड खोलने पर मजबूर कर दिया।
Egg Biryani Dishes Special Outlets in Sector 8 Chandigarh
वर्ल्ड कैफे - फोटो : अमर उजाला
हेल्दी फूड के लिए वर्ल्ड कैफे
दुबई का इंटरनेशनल ब्रांड द एग कंपनी (वर्ल्ड कैफे) हेल्दी फूड के लिए बेहतर विकल्प है। जैसा कि नाम है, उसके मुताबिक यहां अंडे से तैयार 37 से ज्यादा वैराइटी हैं। यहां पर आलिव ऑयल में पके हुए इटेलियन, लैपनीज और चायनीज का खाना एक खास वर्ग को खूब भा रहा है। ऑनर अमित ने बताया कि खाना हाईजीनिक हो इसका विशेष ख्याल रखा गया है। साथ ही एग रोल हमारी स्पेशियलिटी है। कॉन्टी सूप की भी यहां पर लंबी शृंखला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Egg Biryani Dishes Special Outlets in Sector 8 Chandigarh
न्यू वैष्णो ढाबा - फोटो : फाइल फोटो
आएगी 1960 की फीलिंग
खाने के साथ यदि आप 1960 के रेस्टोरेंट की फीलिंग लेना चाहते हैं तो सेक्टर 8 बी स्थित न्यू वैष्णव ढाबा बेहतर विकल्प है। यहां का इंटीरियर और फर्नीचर गुजरे जमाने की याद दिलाता है। ऑनर ने बताया कि इंटरनेशनल और नेशनल ब्रांड के फूड कोर्ट के खानों के साथ ही यहां के भी खाने के कई लोग मुरीद हैं। यहां की दाल मखनी बेहद खास है।
विज्ञापन
Egg Biryani Dishes Special Outlets in Sector 8 Chandigarh
फूड आउटलेट - फोटो : अमर उजाला
हैप्पी आवर्स में एक के साथ एक फ्री
सेक्टर 8 में कुछ फूड कोर्ट में हैप्पी आवर्स भी रखा गया है। शाम 4 बजे रात 8 बजे तक यदि आप खाने की डिशेज खरीदते हैं तो यहां दो खरीदो, एक फ्री पाओ स्कीम रखी गई है। मंगलवार और वीरवार को वाई 1 गेट 1 फ्री का भी ऑफर दिया जा रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed