फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टल्ली पुलिसवाले ने बीच सड़क खुलेआम किया ऐसा काम, लोग देखते रह गए

Sat, 13 Jan 2018 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा(चंडीगढ़)
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा(चंडीगढ़) Updated Sat, 13 Jan 2018 09:40 AM IST
विज्ञापन
drunk police man highvoltage drama in chandigarh
Chandigarh Traffic Police
पुलिसवाला शराब पीकर धुत्त ​था, पर नाका लगाकर खड़ा हो गया। फिर वो 'हाईवोल्टेज ड्रामा' हुआ, देखकर हर किसी के मुंह से निकला, शर्म आनी चाहिए।
drunk police man highvoltage drama in chandigarh
Chandigarh Traffic Police
मामला चंडीगढ़ के मनीमाजरा का है। शराब के नशे में धुत ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल ने नाका लगाकर ऑटो चालकों से वसूली की और किसी ने इसका वीडियो बना लिया। अब यह वीडियो वायरल हो गया है। घटना वीरवार सुबह 6 से 9.30 के बीच की है। हेड कांस्टेबल पुलिस थाने से चंद कदम की दूरी पर ऑटो चालकों को रोककर वसूली कर रहा था। इसकी वीडियो बनाकर गुरप्रीत सिंह ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी।

 
drunk police man highvoltage drama in chandigarh
Chandigarh Traffic Police
इसके बाद मौके पर पीसीआर और थाना पुलिस पहुंची। थाना पुलिस ने हेड कांस्टेबल सुभाष चंद का मनीमाजरा सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया, जिसमें शराब पीने की पुष्टि भी हो गई है। पुलिस ने ओल्ड रोपड़ रोड स्थित जीएस संस के मालिक गुरप्रीत सिंह के बयान दर्जकर मामले की स्पेशल रिपोर्ट बनाकर सीनियर अफसरों को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
drunk police man highvoltage drama in chandigarh
Chandigarh Traffic Police
चंडीगढ़ ट्रैफिक विंग का हेड कांस्टेबल सुभाष चंद वीरवार को ड्यूटी प्वाइंट छोड़कर मनीमाजरा पुलिस स्टेशन के 100 कदम की दूरी पर ओल्ड रोपड़ रोड पर शिवालिक गार्डन गेट के सामने बने शराब ठेके पर खड़ा होकर सुबह साढ़े छह से साढे़ नौ बजे तक  आने-जाने वाले ऑटो चालकों को रोक कर वसूली कर रहा था। हेड कांस्टेबल को नशे की हालत में वसूली करता देखकर गुरप्रीत सिंह ने पहले मोबाइल में वीडियो बनाया, फिर पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
drunk police man highvoltage drama in chandigarh
Chandigarh Traffic Police
गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उन्होंने सुबह साढ़े आठ बजे आकर दुकान खोली तो हेड कांस्टेबल वसूली में लगा था। लोगों ने बताया कि वह सुबह 6 बजे से यहां खड़ा है। उसको काफी देर खुलेआम पैसे लेते देखकर उन्होंने साढ़े 9 बजे वीडियो बनाकर सूचना पुलिस को दी। पुलिस सूत्रों से पता चला है कि सुभाष चंद ने इतनी शराब पी रखी थी कि वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed