फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नोटबंदी और चुनाव पर बोलते हुए 'ड्रीम गर्ल' के छूटे पसीने, देखते रहे 'हंस'

Wed, 01 Feb 2017 06:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट Updated Wed, 01 Feb 2017 06:32 PM IST
विज्ञापन
'Dream girl' got trouble from sun during election campaign in punjab
हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला

भाजपा की स्टार प्रचारक हेमा मालिनी और हंसराज हंस विधानसभा हलका पठानकोट से भाजपा प्रत्याशी अश्वनी शर्मा के लिए प्रचार करने के लिए पहुंचे थे। शहर के रामलीला मैदान में आयोजित रैली में सांसद हेमा मालिनी ने कहा मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए नोटबंदी जैसा अहम कदम उठाया। नोटबंदी के फैसले से आज देश का आम नागरिक खुश है।

'Dream girl' got trouble from sun during election campaign in punjab
हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला

हेमा ने कहा कि अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार ने पंजाब को विकास की राह पर डाला है। विकास की इसी रफ्तार को इसी तरह बनाए रखने के लिए अकाली-भाजपा गठबंधन को जिताना होगा। सूफी गायक हंसराज हंस ने कहा कि मतदान करना देश के नागरिक का अधिकार है। लेकिन मतदान का प्रयोग ‘मत्त’ (अक्ल) से किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने करप्शन का सफाया किया है और गरीबों के हक के लिए पूरी मेहनत से काम किया है। 

'Dream girl' got trouble from sun during election campaign in punjab
हंसराज और हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला

इससे पूर्व भाजपा छोड़कर आजाद पार्षद बने नरेंद्र काला फिर से बीजेपी में शामिल हो गए। इस दौरान भाजपा के लोकसभा हलका गुरदासपुर इंचार्ज स्वर्ण सलारिया, हलका इंचार्ज व मेयर अनिल वासुदेवा, जिला प्रधान अनिल रामपाल, उम्मीदवार अश्वनी शर्मा, रोहित पुरी, विपिन महाजन, सुरेश शर्मा, सतीश, इंद्रजीत गुप्ता, दिपांशु घई, मनप्रीत साहनी, वीना परमार, प्रभा महाजन, शोभा रानी मौजूद थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
'Dream girl' got trouble from sun during election campaign in punjab
हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला
हेमा को धूप से बचाने के लिए सलारिया ने मंगवाया छाता
रैली में मंच पर जब दूसरे नेता संबोधित कर रहे थे तो कुर्सी पर बैठीं हेमा मालिनी धूप से चेहरे को बचाने में लगी रहीं। हेमा हाथ में पकड़े अपने पर्स के साथ चेहरा बचा रहीं थीं। तभी पास ही बैठे स्वर्ण सलारिया ने उनके लिए छाता मंगवाया, जो रैली के अंत तक उनके साथ रहा।
विज्ञापन
'Dream girl' got trouble from sun during election campaign in punjab
हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला

मंच पर भाजयुमो जिला प्रधान सुरेश शर्मा और संबोधन के समय स्वर्ण सलारिया हेमा मालिनी के पास छाता ताने खड़े रहे। इसके अलावा अभिनेत्री हेमा मालिनी के साथ सेल्फी लेने के लिए लोगों के अलावा भाजपा नेताओं में भी काफी होड़ रही। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed