फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेल्फ हाउसिंग स्कीम के तहत निकाले गए ड्रा, तीन साल में 69 नहीं 87 लाख का पड़ेगा फ्लैट

Tue, 26 Jul 2016 09:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Updated Tue, 26 Jul 2016 09:49 AM IST
विज्ञापन
draw, housing scheme draw, self housing scheme, CHB, housing board chandigarh,
CHB Draw - फोटो : amar ujala
सेक्टर-51 ए की सेल्फ फाइनेंस हाउसिंग स्कीम के तहत जिन 200 लोगों का फ्लैट ड्रॉ में निकला है, उन्हें 90 दिन के भीतर फ्लैट की पूरी कीमत 69 लाख रुपये जमा करवानी होगी। अब 90 दिन के भीतर राशि जमा करवाने के लिए अधिकतर अलॉटी को बैंक लोन करवाना होगा। ऐसे में ये फ्लैट और महंगे पड़ेंगे। सीएचबी का दावा है कि तीन साल में फ्लैट का निर्माण पूरा हो जाएगा। इसके बाद अलॉटी को कब्जा दे दिया जाएगा, लेकिन तीन साल तक का ब्याज अलॉटी को लोन के बाद से ही शुरू हो जाएगा। इस समय लोन का ब्याज 9 प्रतिशत से ज्यादा है। ऐसे में 69 लाख रुपये का प्रति साल का ब्याज ही 6 लाख से ज्यादा पड़ जाएगा। ऐसे में तीन साल का ब्याज मिलाकर अलॉटी को यह फ्लैट 87 लाख रुपये में पड़ेगा। फ्लैट का कब्जा लेने के बाद ट्रांसफर फीस और आरडब्ल्यूए को रखरखाव के लिए भी अलग से चार्ज अदा करना होगा। सीएचबी के अनुसार सभी अलॉटियों को 22 अक्तूबर तक पूरी राशि जमा करवाने का समय दिया गया है।


 

पहले आसान थी अदायगी प्रक्रिया

draw, housing scheme draw, self housing scheme, CHB, housing board chandigarh,
CHB Draw - फोटो : amar ujala
पहले आसान थी अदायगी प्रक्रिया: बोर्ड ने शहर में जो भी स्कीम लॉन्च की, उसमें 90 दिन में राशि जमा करवाने की शर्त शामिल नहीं थी। पिछली स्कीमों में अलॉटी को आवेदन के समय 10 और लेटर जारी होने पर 15 प्रतिशत की राशि जमा करवाने को कहा जाता था, जबकि फ्लैट की कीमत का 25-25 प्रतिशत रकम तीन भागों में छह-छह माह में जमा करवाने को कहा जाता था। इससे पहले सेक्टर-63 के हाउसिंग प्रोजेक्ट के फ्लैट की राशि भी अलॉटी से इसी प्रक्रिया के तहत ली गई थी।

 

150 फ्लैट का ड्रॉ निकाला गया

draw, housing scheme draw, self housing scheme, CHB, housing board chandigarh,
CHB Draw - फोटो : amar ujala
150 फ्लैट का ड्रॉ निकाला गया: सोमवार सुबह सीएचबी कार्यालय में ही 150 फ्लैट का ड्रॉ निकाला गया। सीएचबी के अनुसार स्कीम के तहत 150 में से 45 फ्लैट रिजर्व कैटेगरी के थे, जिनके लिए 22 आवेदन ही आए थे। बाकी 23 रिजर्व कैटेगरी के फ्लैट भी जनरल कैटेगरी में ट्रांसफर कर दिए गए। जबकि 114 फ्लैट का ड्रॉ जनरल कैटगरी में निकाला गया है। 14 फ्लैट का ड्रॉ डिक्सनरी और आउसिटज कोटे के तहत निकाला गया है। कुल 174 आवेदकों ने इस ड्रॉ में भाग लिया। जबकि 50 फ्लैट का ड्रॉ पिछले माह ही एश्योर्ड कोटे के तहत निकाला गया। सभी अलॉटियों को 25 जुलाई को डिमांड लेटर जारी कर दिए जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोजेक्ट में है लिफ्ट

draw, housing scheme draw, self housing scheme, CHB, housing board chandigarh,
CHB Draw - फोटो : amar ujala
प्रोजेक्ट में है लिफ्ट: ड्रॉ में सफल रहे एक अलॉटी के पति जगत शर्मा ने माना कि 69 लाख रुपये से शहर में अन्य फ्लैट इस समय मिल जाएंगे, लेकिन सेक्टर-51 के प्रोजेक्ट में इसलिए फ्लैट लिया जा रहा है, क्योंकि इस प्रोजेक्ट में लिफ्ट की व्यवस्था है और जो भी निर्माण होगा वह नया होगा।

 
विज्ञापन

1073 वर्ग फुट एरिया है फ्लैट का

draw, housing scheme draw, self housing scheme, CHB, housing board chandigarh,
- फोटो : Demo pic
1073 वर्ग फुट एरिया है फ्लैट का: इस स्कीम के तहत हर फ्लोर में 50 फ्लैट का निर्माण किया जाएगा। बोर्ड के अनुसार फ्लैट का कवर एरिया कुल 1073 वर्ग फुट होगा। इसमें पार्किंग और बालकनी का एरिया शामिल नहीं है। सभी चार फ्लोर में ड्राइंग, डाइनिंग रूम, किचन, दो बेडरूम, ड्रेसिंग रूम और स्टोर शामिल हैं। सभी कमरों के साथ टॉयलेट अटैच हैं। सभी के लिए पार्किंग के अलावा फ्लोर में लिफ्ट की भी अलग से व्यवस्था होगी। यहां पर चार मंजिला इमारत का निर्माण किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट में ग्राउंड फ्लोर पर ही स्टील पार्किंग की व्यवस्था है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed