फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लुधियाना में डॉक्टर की मां और बीवी के डबल मर्डर से दहशत

Fri, 29 Jan 2016 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Fri, 29 Jan 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन

लुधियाना में डॉक्टर की मां और बीवी के डबल मर्डर से दहशत

double murder in ludhiana, brutally murder of doctor wife and mother

पंजाब के लुधियाना में हत्यारों ने घर में घुसकर हार्ट सर्जन की मां और बीबी की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। दिन दहाड़े डबल मर्डर से इलाके में दहशत। तस्वीरों में पूरी खबर।

लुधियाना में डॉक्टर की मां और बीवी के डबल मर्डर से दहशत

double murder in ludhiana, brutally murder of doctor wife and mother

पंजाब के लुधियाना में हत्यारों ने बाड़ेवाल रोड स्थित शेरे पंजाब कालोनी में शुक्रवार दोपहर तेजधार हथियार से दीप अस्पताल के हार्ट सर्जन डॉ. राकेश अग्रवाल की पत्नी सरिता अग्रवाल और उनकी माता पुष्पावती अग्रवाल की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी घर में सामान बिखेर कर फरार हो गए। दिन दहाड़े हुई इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

लुधियाना में डॉक्टर की मां और बीवी के डबल मर्डर से दहशत

double murder in ludhiana, brutally murder of doctor wife and mother

सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर परमराज सिंह उमरानंगल, डीसीपी डॉ. नरेंद्र भार्गव, एसीपी वेस्ट रुपिंदर कौर सरा और अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंचा। जांच के दौरान सामने आया कि हत्यारों ने सरिता (55) और पुष्पावती (78) के मुंह और सिर पर तेजधार हथियार से कई वार किए। पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतकों के रिश्तेदार विनोद कुमार ने बताया कि डॉ. अग्रवाल का बड़ा बेटा अपनी पत्नी के साथ विदेश में रहता है, जबकि छोटा बेटा अखिलेश निजी कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लुधियाना में डॉक्टर की मां और बीवी के डबल मर्डर से दहशत

double murder in ludhiana, brutally murder of doctor wife and mother

डॉ. अग्रवाल सुबह अपने अस्पताल चले गए, जबकि अखिलेश ऑफिस चला गया। सरिता और पुष्पावती घर में ही थी। एक बजे के आस-पास गोशाला से आने वाले व्यक्ति को उन्होंने रोटी दी और उसके बाद बाहर रेहड़ी वाले से सब्जी लेकर अंदर चली गईं। ढाई बजे काम करने वाली पूजा घर आई तो दरवाजा खुला हुआ था। पूजा ने अंदर जाकर देखा तो लॉबी में खून से लथपथ सास-बहू पड़ी थीं। पूजा तुरंत बाहर की तरफ चिल्लाती हुई भागी और रिश्तेदारों को बुलाया। सूचना मिलने के बाद सब लोग मौके पर पहुंचे। जब तक लोग कुछ कर पाते, दोनों महिलाओं ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

लुधियाना में डॉक्टर की मां और बीवी के डबल मर्डर से दहशत

double murder in ludhiana, brutally murder of doctor wife and mother

शेरे पंजाब कालोनी में जिस जगह डॉ. राकेश का घर है, वहां खाली प्लाट ज्यादा हैं। डॉ. अग्रवाल के घर के बिल्कुल सामने मजदूरों के मकान है और साथ में खाली प्लाट है। उनके घर के साथ एक घर बना हुआ है। वह परिवार भी अपने घर में था। पड़ोसियों ने कहा कि करीब एक बजे सरिता बाहर आई थी। डेढ़ घंटे बाद उन्हें पूजा के चिल्लाने से वारदात का पता चला। मजदूरों ने पुलिस को बताया है कि मुंह ढके हुए कुछ लोग भाग रहे थे। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी हुई है कि हत्यारे घर तक किस वाहन से पहुंचे थे और वह किस तरफ भागे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed