फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डेंगू से डरे नहीं लड़ें, ये लक्ष्ण देखिए ऐसे होता डेंगू, ऐसे बचें बीमारी से

Thu, 29 Sep 2016 11:23 PM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजीटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 29 Sep 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Dont be afraid to Dengue, here is some tips for avoid dengue
डेंगू से डरे नहीं लड़ें - फोटो : File Photo
चंडीगढ़ में डेंगू से एक और मौत हो गई। बीमारी से डरने की नहीं, बचने की जरूरत है। देखिए, कैसे फैलती है ये बीमारी, क्या हैं कारण, कैसे होगा बचाव?
Dont be afraid to Dengue, here is some tips for avoid dengue
अस्पताल में मरीज - फोटो : अमर उजाला
मृतक की पहचान जीरकपुर निवासी 43 वर्षीय भूपिंदर सिंह के रूप में हुई है। डेंगू के कारण चंडीगढ़ में ये पहली मौत है, इसके कारण लोगों का खौफ का माहौल बना हुआ है। बता दें कि बीते दिन चंडीगढ़ में डेंगू के 55 नए मामले आए। इनमें से 40 मरीजों के खून की जांच सिर्फ मनीमाजरा की लैब में की गई, जबकि 15 मामले में अलग-अलग जगहों से कंफर्म हुए। 
Dont be afraid to Dengue, here is some tips for avoid dengue
डेंगू से डरे नहीं लड़ें - फोटो : Demo Pic
बहुत से लोगों को नहीं पता कि डेंगू का मच्छर गंदी नालियों में नहीं बल्कि साफ सुथरे पानी में पनपते हैं। साफ सुथरे शहरी इलाकों में रहने वाले लोगों को इसका ज्यादा खतरा रहता है। अगर आप को डेंगू हो जाए तो घबराएं नहीं, भरपूर मात्रा में तरल आहार लें, क्योंकि डिहाइड्रेशन से ही बीमारी खतरनाक होती है और अगर डेंगू के मरीज का प्लेटलेट्स काउंट 10,000 से ज्यादा हो तो प्लेटलेट्स ट्रांसफ्यूजन की जरूरत नहीं होती। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Dont be afraid to Dengue, here is some tips for avoid dengue
डेंगू से डरे नहीं लड़ें - फोटो : Demo Pic
डेंगू में तेज बुखार के साथ नाक बहना, खांसी, आखों के पीछे दर्द, जोड़ों के दर्द और त्वचा पर हल्के रैश होते हैं। हालांकि कुछ लोगों में लाल और सफेद निशानों के साथ पेट खराब, जी मिचलाना, उल्टी आदि हो सकता है। चूंकि यह एक वायरस से होता है इसलिए इसकी कोई दवा या एंटीबायटिक नहीं है, इसका इलाज इसके लक्ष्णों का इलाज करके ही किया जाता है। तेज बुखार बीमारी के पहले से दूसरे हफ्ते तक रहता है।
विज्ञापन
Dont be afraid to Dengue, here is some tips for avoid dengue
डेमो पिक
डेंगू के ज्वर के लक्षण प्रथम चरण में सामान्य ज्वर के तरह ही लगते हैं। प्रथम चरण में डेंगू के लक्षण इस प्रकार के होते हैं- बुखार का टेम्परेचर चढ़ जाता है। बुखार आने के वक्त ठंड लगने लगता है। सर में बहुत दर्द होना। मांसपेशियों या जोड़ों में बहुत दर्द होना। ग्लैंड में दर्द या सूजन होना। उल्टी होना। भूख न लगना। ब्लडप्रेशर कम हो जाना। चक्कर आना। शरीर में रैशज का होना। खुजली होना। कमजोरी होना।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed