'दीया और बाती हम' के सूरज राठी यानी अनस राशिद ने अपने से 14 साल छोटी लड़की को सगाई की अनूठी पहनाई। जानिए लड़की के बारे में सब कुछ।
रविवार की देर रात अपने पैतृक शहर पंजाब के मालेरकोटला में बेहद करीबी रिश्तेदारों व मित्रों की मौजूदगी में अदाकार अनस राशिद ने हिना इकबाल के साथ गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। 38 साल के अनस की होने वाली पत्नी का हिना है। अनस की मां ने हिना को पसंद किया है। कमाल की बात ये है कि अनस अपने से 14 साल छोटी हिना से शादी करने जा रहे हैं। जी हां, हिना अभी सिर्फ 24 साल की हैं।
मालेरकोटला के इंपायर रेस्टोरेंट में आयोजित शानदार सगाई समारोह के बारे में अनस व हिना के करीबी रिश्तेदारों के अलावा किसी को भनक तक न थी। यहां तक कि लोकल मीडिया को भी शादी समारोह में इनवाइट नहीं किया गया था। अनस व हिना ने गुपचुप तरीके से पारिवारिक सदस्यों की मौजूदगी में रिंग सेरमनी की रस्म अदा की। इस दौरान अनस राशिद ने फिल्मी स्टायल में झुककर पहले हिना को प्रपोज किया।
बता दें कि हिना इकबाल अनस की मां नजमा की पसंद है। मूल रुप से हिना भी मालेरकोटला की ही रहने वाली है। मगर फिलहाल वे चंडीगढ़ में किसी इमीग्रेशन विभाग में एचआर के पद पर तैनात है। इस दौरान अमर उजाला के साथ विशेष बातचीत में अनस ने बताया कि हिना से आज वह तीसरी बार ही मिले हैं। उन्होंने बताया कि उनके परिजन उन्हें पहली दफा बिना बताए ही चंडीगढ़ हिना से मिलवाने ले गए थे।
अनस ने बताया कि उन्होंने उनसे यही कहा था कि चंडीगढ़ में किसी के यहां मिलने जाना है। मगर जब वहां जाकर हिना के सामने बिठा दिया और लड़की कैसी लगी, पूछा तो वह हैरान ही रह गए। सगाई के मौके पर ही वह हिना से महज तीसरी बार मिले। इससे पहले जब हिना को अचानक देखने पहुंचे थे और दूसरी बार शगुन देने पहुंचे थे तब मुलाकात हुई थी।