फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीप्ति के किडनेपर 'देवेंद्र का बैकग्राउंड देखिए, कैसे बना अपराधी?

Wed, 17 Feb 2016 11:27 AM IST
Updated Wed, 17 Feb 2016 11:27 AM IST
विज्ञापन

दीप्ति के किडनेपर 'देवेंद्र का बैकग्राउंड देखिए, कैसे बना अपराधी?

dipti kidnap story, kidnaper devendra profile, kidnapper davindra profile
12वीं कक्षा में मैरिट में आया छात्र एक दिन कुख्यात बदमाश बनेगा, ये उसके फौजी पिता ने कभी सपने में भी सोचा न होगा। यही छात्र है दीप्ति का किडनेपर साइको देवेंद्र। रिपोर्ट: दीपक वर्मा, सोनीपत।

दीप्ति के किडनेपर 'देवेंद्र का बैकग्राउंड देखिए, कैसे बना अपराधी?

dipti kidnap story, kidnaper devendra profile, kidnapper davindra profile
सोनीपत जिले के कामी गांव में फौजी पिता के होते हुए घर में भी पूरी सख्ती रहती थी। हालांकि 12वीं के बाद अचानक से देवेंद्र की लाइन बदल गई और वह अपराध की दुनिया में चला गया। पहले लूटपाट और फिर गांव में ही हत्या की वारदात में शामिल रहा। बता दें कि देवेंद्र को परिजनों ने बेदखल कर रखा है।

दीप्ति के किडनेपर 'देवेंद्र का बैकग्राउंड देखिए, कैसे बना अपराधी?

dipti kidnap story, kidnaper devendra profile, kidnapper davindra profile

बताया जा रहा है कि गांव में काफी समय पहले एक युवक की हत्या हो गई थी। उसकी मां ने हत्यारों को मारने के लिए देवेंद्र को सुपारी दे रखी थी। इसके बाद से देवेंद्र गांव में काफी सक्रिय था। हाल के समय में गांव में ही महिला नेता (जो हाल ही में हुए पंचायत चुनावों में जीती थी) उसके पति के साथ भी देवेंद्र की काफी खींचतान चल रही थी। दोनों तरफ से रोजाना 20-20 युवकों की फौज को तैयार किया जा रहा था। दोनों पक्षों द्वारा कई बार गांव में हवाईफायर भी किए जाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दीप्ति के किडनेपर 'देवेंद्र का बैकग्राउंड देखिए, कैसे बना अपराधी?

dipti kidnap story, kidnaper devendra profile, kidnapper davindra profile
देवेंद्र उर्फ लीलू पर पहला मामला वर्ष 2001 में दर्ज किया गया था। इसके बाद एक-एक करके पुलिस के पास दर्ज 15 मामलों में देवेंद्र की संलिप्तता पाई गई थी। इसमें से दो मामले पानीपत और एक-एक मामले करनाल और कुरुक्षेत्र पुलिस द्वारा दर्ज किए गए हैं। हत्या के दो मामले भी देवेंद्र पर दर्ज हैं। खास बात यह है कि 14 मामलों में वह गिरफ्तार किया जा चुका था। इन मामलों में उसके साथी गांव कामी के संदीप, पवन, आशीष तथा मोहाना का सुनील रह चुके हैं।
विज्ञापन

दीप्ति के किडनेपर 'देवेंद्र का बैकग्राउंड देखिए, कैसे बना अपराधी?

dipti kidnap story, kidnaper devendra profile, kidnapper davindra profile
अपराधी की दुनिया में देवेंद्र का आधिकारिक जन्म वर्ष 2001 में लूट की वारदात में नामजद होने से हुआ था। इसके बाद 10 मामले उस पर लूट और डकैती के दर्ज हुए थे। हालांकि देवेंद्र पर हत्या और दो हत्या के प्रयास के भी दो-दो मामले दर्ज हैं। खास बात यह है कि सोनीपत में देवेंद्र वर्ष 2005 और 06 के दौरान ही सबसे अधिक सक्रिय रहा था। इसके बाद तो उसने 2011, 12 और 14 में जिले में एक-एक वारदात को अंजाम दिया, वो भी अपना खौफ जिंदा रखने के लिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed