सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में पहले पातशाह श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा से मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संगत ने नतमस्तक होकर गुरु साहिब के प्रति श्रद्धा का प्रगटावा किया। एसजीपीसी की ओर से श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व संबंधी गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब दीवान हाल में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए। इस अवसर पर शिरोमणि कमेटी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी समेत प्रमुख शख्सियतों ने हाजिरी भरी।
Prakash Parv: तस्वीरों में देखें श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व, गुरुघर जगमग, लाखों श्रद्धालु नतमस्तक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के उपरांत भाई गुरबचन सिंह के रागी जत्थे ने इलाही गुरबानी कीर्तन किया। अरदास भाई गुरचरन सिंह ने की और संगत को पावन हुक्मनामा भाई सुखविंदर सिंह भंगाला ने सरवन करवाया। इस अवसर पर शिरोमणि कमेटी के प्रधान धामी ने संगत को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए गुरु साहिब की शिक्षाओं पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब के प्रकाश से पहले विश्व पर अज्ञानता का अंधेरा पसरा हुआ था, जिसे गुरु साहिब ने गुरुबानी की रोशनी से दूर किया।
धामी ने कहा कि गुरु साहिब ने संसार पर फैली जाति-पाति, वर्ण-बांट की बुराई को दूर करते हुए मानवता को एकता में पिरोया। इसके साथ ही उन्हें महिलाओं को समाज में ऊंचा और बराबर सम्मान दिया। उन्होंने कहा कि हमें श्री गुरु नानक देव जी के बताए मार्ग पर चलते हुए सरब सांझे समाज की सृजना के लिए प्रयासशील होना चाहिए। उन्होंने संगत को गुरुबानी के मुताबिक जीवन व्यतीत करने की अपील भी की। सचखंड श्री हरमंदिर साहिब, श्री अकाल तख्त साहिब और गुरुद्वारा श्री बाबा अटल राय साहिब जी में अलौकिक जलो सजाए गए। गुरु साहिब जी के प्रकाश पर्व को समर्पित सचखंड श्री हरमंदिर साहिब, श्री अकाल तख्त साहिब और अन्य गुरुद्वारा साहिबानों पर दीपमाला भी की गई।
जालंधर में भी धूमधाम से मनाया गया प्रकाश पर्व
धन धन श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पूरा जालंधर श्री गुरु नानक देव जी के रंग में रंगा नजर आया। जालंधर के सभी गुरुद्वारा साहिब में गुरुपर्व मनाने के लिए भारी संख्या में देश-विदेश से संगत पहुंची व संगत ने गुरु महाराज के आगे नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। शहर के तमाम गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के लिए सुबह होते ही संगत पहुंचनी शुरू हो गई।
जालंधर के सभी गुरुद्वारों को रंग-बिरंगी लाइटों व फूलों से सजाया गया। रागी जत्थों ने कीर्तन करके गुरु महाराज के चरणों में अपनी हाजिरी लगवाई। शहर के सभी गुरुद्वारों व अन्य कई जगह पर लंगर लगाए गए। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव को लेकर शहर के गुरु घरों में दोपहर में दीवान सजाए गए।