जेल से जाने के बाद
राम रहीम की
हनीप्रीत को आखिरी बार देखा गया था, तीन आदमियों के साथ। उसके बाद वो कहां गई, यह सवाल अभी तक सिरदर्दी बना हुआ है।
लुकआउट नोटिस के बाद हनीप्रीत की खाक छान रही हरियाणा पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लग पाया है। गुरुग्राम समेत कई शहरों में छापामारी का भी कोई ठोस नतीजा निकलकर सामने नहीं आया है। यह आशंकाएं भी लगातार जोर पकड़ रही हैं कि हनीप्रीत नेपाल भाग गई है। इसके लिए बिहार के रक्सौल में भी छापेमारी की गई। बहरहाल अभी उसे पकड़ना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है।
डेरा प्रमुख को दोषी करार दिए जाने के बाद अदालत के बाहर की एक वीडियो में हनीप्रीत ने किसी को भाई के नाम से बुलाया था। उसी दिन एक सुरक्षा कर्मी ने भी हनीप्रीत को दीदी के नाम से पुकारा था। इसी घटना के दौरान आरोपी सुरक्षा कर्मियों ने कहा था पिता जी को जाने नहीं देंगे। आखिरकार, डेरा प्रमुख को फरार कराने की साजिश के तहत तो कहीं ऐसा नहीं हो रहा था कि सभी एक दूसरे को रिश्तेदारों की संज्ञा देते हुए पुकार रहे थे।
4 of 7
हनीप्रीत, राम रहीम, लुक आउट नोटिस
- फोटो : self
बीएस संधू, डीजीपी, हरियाणा पुलिस ने बताया कि पुलिस इस मामले से जुड़े तमाम पहलुओं की भी छानबीन कर रही है कि यह भी कोई कोडवर्ड तो नहीं था। पुलिस लगातार हनीप्रीत की तलाश में जुटी है। इसके लिए अन्य राज्यों और दूसरे देशों को भी अलर्ट किया गया है। दूसरी तरफ यदि यह भी बताया जा रहा है कि हनीप्रीत रोहतक में ही छिपी हो सकती है। यहां भी डेरा प्रमुख के हजारों की संख्या में अनुयायी है।
5 of 7
प्रियंका तनेजा ऐसे बनी राम रहीम की हनीप्रीत
डीजीपी ने बताया कि राम रहीम के जेल आने के बाद हनीप्रीत को जेल से वापस भेज दिया गया था। फिर चर्चा हुई थी कि जेल से आने के बाद हनीप्रीत आर्य नगर में एक डेरा प्रेमी के घर पर रुकी थी। हालांकि अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। यह भी बताया जा रहा है कि पुलिस ने हनीप्रीत के मोबाइल की लोकेशन भी खंगाली है। उसके मोबाइल की अंतिम लोकेशन दिल्ली के नजफगढ़ में मिली है। इसके बाद से ही उसका मोबाइल नंबर बंद है।