फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राम रहीम और हनीप्रीत के बारे में अब हुए 5 ऐसे खुलासे, जानकर यकीं नहीं कर पाएंगे

Sun, 11 Feb 2018 01:04 AM IST
भारत भूषण मित्तल/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
भारत भूषण मित्तल/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब) Updated Sun, 11 Feb 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
dera sacha sauda chief ram rahim and honeypreet secrets revealed
ram rahim
सिरसा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम और हनीप्रीत को लेकर अब 5 ऐसे सनसनीखेज खुलासे हुए हैं, जिन्हें जानकर यकीं नहीं कर पाएंगे लोग।
dera sacha sauda chief ram rahim and honeypreet secrets revealed
Ram Rahim
एक खुलासा ये कि सिरसा के डेरे से गायब हुई नकदी बठिंडा और चंडीगढ़ में सेफ है। डेरे से नकदी गायब करने में एक कांग्रेसी नेता का अहम रोल बताया जा रहा है। डेरे से जुड़े खुफिया सूत्रों के मुताबिक, जब पंचकूला की अदालत ने डेरामुखी राम रहीम को सजा सुनाई तो बठिंडा से संबंधित एक कांग्रेस नेता सीधा डेरे में आया। वहां करीब दो दिन रुकने के बाद डेरे में रखे सारे कैश को करीब चार वाहनों में भरकर अलग-अलग जगह ले जाया गया।
dera sacha sauda chief ram rahim and honeypreet secrets revealed
ram rahim
सूत्रों का कहना है कि उस कांग्रेस नेता ने यह कैश अपने किसी जानने वाले तीसरे शख्स के पास सेफ रखा हुआ है। दो हिस्सों में रखे इस कैश की बठिंडा और चंडीगढ़ में वह शख्स ही निगरानी कर रहा है। दूसरा खुलासा ये हुआ है कि डेरामुखी को जेल में छोड़ने के बाद डेरामुखी की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत उसी कांग्रेस नेता के साथ डेरे में आई थी। हनीप्रीत यहां एक दिन रुकी और जरूरी कागजात व नकदी इकट्ठी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
dera sacha sauda chief ram rahim and honeypreet secrets revealed
ram rahim
फिर हनीप्रीत बठिंडा से संबंधित एक शख्स के साथ पहले डेरामुखी के गांव गुरुसरमोडिया गई। उसके बाद कांग्रेस नेता की मदद से वह बठिंडा के दो गांवों में कुछ दिन रुकी, लेकिन उसे गिरफ्तारी का डर था, इसलिए वह बठिंडा से निकल गई। अब मामले की जांच कर रही हरियाणा पुलिस की एसआईटी ने उक्त कांग्रेसी नेता को जांच में शामिल करने की तैयारी शुरू कर दी है। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस नेता से हनीप्रीत के बारे में भी पूछताछ की गई थी। हालांकि पुलिस ने इस पूछताछ के बारे में मीडिया को ज्यादा कुछ नहीं बताया था।
विज्ञापन
dera sacha sauda chief ram rahim and honeypreet secrets revealed
ram rahim
वहीं अब पूरे डेरा प्रकरण से खुद को बाहर निकालने के लिए कांग्रेसी नेता एक बड़े नेता की शरण में पहुंच चुका है। सूत्रों का दावा है कि पंचायत विभाग के एक अधिकारी ने दोनों नेताओं की मीटिंग करवाई हैं। बता दें कि छह फरवरी को सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने साफ तौर पर कहा था कि डेरे से गायब कैश के मामले में एसआईटी अदालत को गुमराह न करे। अगली पेशी पर गायब हुए कैश के संबंध में पूरी रिपोर्ट अदालत में पेश की जाए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed