फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चंडीगढ़ में कड़ाके की ठंड: दिनभर छाया रहा कोहरा, सूर्यदेव के दर्शन को तरसे लोग, आगे कैसा रहेगा मौसम

Sun, 04 Jan 2026 02:57 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 04 Jan 2026 02:57 PM IST
सार

पंजाब-हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ इन दिनों घने कोहरे की चपेट में है। कोहरे की वजह से ठंड और शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। दिन रात के तामपमान में सिर्फ पांच डिग्री का अंतर है। सर्द हवाओं ने हर वर्ग की परेशानी बढ़ा दी है। 

विज्ञापन
Dense fog in Chandigarh five-degree Celsius difference between day and night temperatures weather update
धुंध के बीच गुजरते राहगीर। - फोटो : अजय वर्मा

इन दिनों सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ हाड कंपा देने वाली ठंड से गुजर रहा है। शहर में कड़ाके की ठंड का असर रविवार को भी महसूस किया गया। पूरा शहर सुबह से शाम तक कोहरे की चादर में लिपटा रहा। लोग धूप निकलने का इंतजार करते रहे, लेकिन तेज ठंडी हवाओं और गलन भरी ठंड ने आम जनजीवन को प्रभावित किया। मौसम विभाग ने अगले पांच दिन तक ठंड से राहत न मिलने का अनुमान जताया है और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Dense fog in Chandigarh five-degree Celsius difference between day and night temperatures weather update
लाइट जलाकर गुजरता बाइक सवार। - फोटो : अजय वर्मा
आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 14-16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 5-8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। तेज ठंडी हवाओं और कोहरे के चलते ठिठुरन बढ़ने का अंदेशा है।
Dense fog in Chandigarh five-degree Celsius difference between day and night temperatures weather update
ठंड से बचने के लिए हेलमेट के ऊपर टोपी लगाए बाइक सवार। - फोटो : अजय वर्मा

रविवार को न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 14 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। निदेशक मौसम विभाग सुरेंद्र पाल के अनुसार, जब दिन-रात का तापमान अंतर केवल 5 डिग्री का होता है, तो ठंड ज्यादा महसूस होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dense fog in Chandigarh five-degree Celsius difference between day and night temperatures weather update
कोहरे के बीच साइकिलिंग करते लोग। - फोटो : अजय वर्मा

ठंड का असर शहर की रौनक पर भी पड़ा। सरकारी कार्यालयों में अवकाश के दिन होने के बावजूद पर्यटन स्थलों पर भीड़ कम रही। सुखना लेक पर बाहरी पर्यटकों ने बोटिंग का आनंद लिया, लेकिन स्थानीय लोगों ने घर में रहना ही बेहतर समझा। बाजारों में भी आम दिनों की तुलना में भीड़ काफी कम रही। मौसम विभाग ने लोगों को ठंड और कोहरे को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।

विज्ञापन
Dense fog in Chandigarh five-degree Celsius difference between day and night temperatures weather update
ठंड और धुंध के बीच दौड़ लगाता धावक। - फोटो : अजय वर्मा
रविवार को सुबह की शुरुआत घनी धुंध के साथ हुई। जैसे ही लोगों की आंख खुली तो पूरा शहर धुंध के आगोश में था। सुबह वाहन चालकों को वाहनों की लाइट्स जलाकर सफर करना पड़ा। वहीं दोपहिया वाहन चालकों को ड्राइविंग के दौरान खासी परेशानी हुई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed