देखिए, अरविंद केजरीवाल के पंजाब दौरे की खास झलकियां
आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज पंजाब के दौरे पर थे। देखिए उनके इस खास दौरे की झलकियां।
देखिए, अरविंद केजरीवाल के पंजाब दौरे की खास झलकियां
दरअसल, अरविंद केजरीवाल फरीदकोट हिंसा के पीड़ितों से मिलने पंजाब पहुंचे थे। यहां उन्होंने गांव सरावां और नियामीवाला में हिंसा के दौरान मारे गए मृतकों के परिजनों से विशेष मुलाकात कर बातचीत की।
देखिए, अरविंद केजरीवाल के पंजाब दौरे की खास झलकियां
इस मुलाकात के दौरान केजरीवाल ने पीड़ित परिवारों से हमदर्द जताई और उन्हें इंसाफ दिलाने के लिए हर संभव मदद देने का भरोसा दिया। इस दौरान केजरीवाल ने इस घटना में पुलिस की तरफ से गिरफ्तार पंजगराईं खुर्द के दो सिख भाईयों के परिवार से मुलाकात की और उन्हें भी न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
देखिए, अरविंद केजरीवाल के पंजाब दौरे की खास झलकियां
केजरीवाल ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी की घटना को लेकर उपजे विवाद से पूरा पंजाब जल रहा है। ऐसे हालात के लिए किसी दूसरे को जिम्मेवार ठहराकर पंजाब सरकार अपनी जिम्मेवारी से भाग नहीं सकती।
देखिए, अरविंद केजरीवाल के पंजाब दौरे की खास झलकियां
गांव सरावां में मृतक गुरजीत सिंह के आवास पर पारिवारिक सदस्यों व रिश्तेदारों को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि यह सभी के लिए एक दुखदायी घटना है कि पहले गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप को चोरी किया गया और बाद में उसकी बेअदबी की गई। इस घटना के खिलाफ शांतिपूर्वक रोष जताने वाले लोगों पर पुलिस ने सीधी गोलियां दागीं और दो भाइयों को शहीद कर दिया।