{"_id":"58281a6b4f1c1b342fb3b9a2","slug":"daughter-s-marriage-was-11-days-after-the-business-man-died-after-the-shock","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी का सदमा : बेटी की डोली उठने से पहले गई बाप की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी का सदमा : बेटी की डोली उठने से पहले गई बाप की जान
Sun, 13 Nov 2016 08:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Sun, 13 Nov 2016 08:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
नोटबंदी का सदमा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बेटी की शादी 11 दिन बाद और पुराने नोट चल नहीं रहे। नए नोट बैंक से मिले लेकिन बेहद कम। अब बेटी की डोली कैसे उठेगी, इसी उधेड़बुन में अप्रोच रोड के एक व्यापारी को दिल का दौरा पड़ गया। एक निजी अस्पताल में शनिवार तड़के उसकी हार्ट अटैक से मौत हो गई। हालांकि परिवार के सदस्य स्पष्ट तौर पर कुछ बोलने से इनकार कर रहे हैं, लेकिन गुपचुप सभी की जुबान पर यही बात है।
2 of 5
नोटबंदी का सदमा
जानकारी के मुताबिक अप्रोच रोड निवासी 55 वर्षीय मनोज आईडीसी में काले तेल का काम करते थे। कुछ समय पहले मनोज ने अपनी बेटी की शादी तय की थी। शादी 23 नवंबर को होनी थी, इस कारण तैयारियां की जा रही थी। सरकार ने 8 नवंबर को 500 और 1000 के पुराने नोट बंद करने का फैसला ले लिया। इससे उसकी बेटी की शादी की तैयारियां प्रभावित होने लगीं। मनोज ने शादी कार्य के लिए कुल लोगों की बुकिंग कर आधा पैसा उन्हें दे दिया।
3 of 5
नोटबंदी का सदमा
अभी आधा देना बाकी था। हलवाई और मैरिज हाल संचालक से भुगतान की बात चल रही थी। मनोज के पास नए नोट नहीं थे और पुराने नोट ये लोग लेना नहीं चाहते थे। उससे मनोज की परेशानी बढ़ गई है। परिजनों का दावा है कि शुक्रवार को व्यापारी मनोज ने घर वालों से तैयारी को लेकर बात की। इसके कुछ देर बात उन्हें हार्ट अटैक आ गया। परिजनों ने गंभीर हालत में व्यापारी को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां व्यापारी ने तड़के उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। देर शाम उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नोटबंदी का सदमा
पूरा परिवार सदमे में, कैसे होगी शादी- बेटी की शादी से कुछ दिन पहले अचानक व्यापारी की मौत होने से उनका पूरा परिवार सदमे में है। कोई खुले तौर पर बोलने को तैयार नहीं है। अब सभी को चिंता सताने लगी है कि बेटी की शादी कैसे होगी? नोट बंद होने के कारण बेटी के गहने और अन्य सामान का भी कुछ भुगतान रुका हुआ है।
विज्ञापन
5 of 5
नोटबंदी का सदमा
बैंक से भी मिली निराशा- नई करेंसी को लेकर व्यापारी मनोज प्रतिदिन बैंक के चक्कर लगा रहे थे। यहां से कुछ ही पुराने नोटों बदल सके, कुछ निकासी भी हुई। लेकिन यह रकम शादी की तैयारी के लिए काफी नहीं थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।