फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'दंगल गर्ल' गीता फोगाट ने खरीदी अपनी रैंज रोवर, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

Wed, 23 Aug 2017 09:29 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 23 Aug 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
dangal girl geeta phogat buys a brand new Range Rover, pictures go viral on social media
गीता फोगाट ने खरीदी रेंज रोवर कार
'दंगल गर्ल' पहलवान गीता फोगाट ने अपनी कमाई से पहली नई कार खरीदी है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की और देखिए उनकी खुशी का ठिकाना ही नहीं कोई।
dangal girl geeta phogat buys a brand new Range Rover, pictures go viral on social media
गीता फोगाट ने खरीदी रेंज रोवर कार
गीता फोगाट ने रेंज रोवर कार खरीदी है, जिसकी फोटो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की। गीता ने लिखा है कि अपनी कमाई से नई लग्जरी कार खरीदना वाकई खुशी की बात है। गीता ने लिखा है, 'कड़ी मेहनत का फल हमेशा मिलता है। मेरी नई कार #rangeroverevoque #landrover @landrover_in।
dangal girl geeta phogat buys a brand new Range Rover, pictures go viral on social media
गीता फोगाट ने खरीदी रेंज रोवर कार
गीता फोगाट ने रेंज रोवर ईवोक को शायद इसलिए खरीदना पसंद किया क्योकिं यह एक स्पोर्ट्स कार है और खुद गीता भी स्पोर्ट्स की दुनिया से हैं। इवोक में 2.0लीटर का पेट्रोल/डीजल इंजन लगा है, जोकि 177 bhp की पावर देता है। इसमें 9 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स लगा है। गाड़ी की माइलेज 15.68 kmpl है। इसकी कीमत 53.91 से 66.6 लाख रुपये के बीच है। यह एक दमदार SUV है। इसे हर तरह के रास्ते पर आराम से ले जाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
dangal girl geeta phogat buys a brand new Range Rover, pictures go viral on social media
गीता फोगाट ने खरीदी रेंज रोवर कार
बता दें कि कुश्ती की दुनिया में गीता फोगाट कई उपलब्धियां हासिल कर चुकी हैं। उन्होंने 2010 में दिल्ली में खेले गए कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। उन्होंने 55 किलोग्राम भारवर्ग में फ्रीस्टाइल में यह खिताब जीता था। गीता ने 2012 लंदन ओलिंपिक्स के लिए क्वॉलिफाइ किया था। वह ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाइ करने वालीं पहली भारतीय महिला पहलवान थीं। ओलिंपिक में वह अपने पहले ही मैच में कनाडा की टोन्या वरबीक (1-3) से हार गई थीं।
 
विज्ञापन
dangal girl geeta phogat buys a brand new Range Rover, pictures go viral on social media
गीता फोगाट ने खरीदी रेंज रोवर कार
गीता फोगाट ने रेसलिंग फीला एशियन ओलिंपिक क्वॉलिफिकेशन टूर्नमेंट 2012 में एक और गोल्ड जीता। अपने करियर की शुरुआत में उन्होंने 2003, 2004, 2005 में एशियन कैडेट चैंपियनशिप के खिताब भी जीते। रेसलिंग में उनके प्रदर्शन को देखते हुए वर्ष 2012 में उन्हें अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया। पिछले साल आई फिल्म ‘दंगल’ गीता और उनकी बहन बबीता फोगाट की कहानी से प्रेरित थी। इन दोनों बहनों को उनके पिता महावीर सिंह फोगाट ने ही ट्रेनिंग दी थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed