फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सपना चौधरी: बेटे को मीडिया की चकाचौंध से क्यों दूर रखती है हरियाणवी डांसर, जानें-पति की किस अदा पर है फिदा 

Thu, 15 Jul 2021 05:22 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 15 Jul 2021 05:22 PM IST
विज्ञापन
Dancer Sapna Chaudhary talks about her son and husband in Ask me Anything Session on Social Media
सपना चौधरी, वीर साहू - फोटो : Instagram: @itssapnachaudhary
बात अच्छे डांस की होती है, तो हरियाणा की डांसर सपना चौधरी का नाम जरूर आता है। सपना जो कुछ भी हैं, वो अपनी मेहनत के दम पर हैं। सपना चौधरी ने साल 2020 में जनवरी में अपने ब्वॉयफ्रेंड वीर साहू संग सात फेरे लिए थे। इसके बाद अक्तूबर में उन्होंने बेटे को जन्म दिया था। हालांकि सपना की शादी के बारे में उनके मां बनने के बाद ही पता चला। सपना चौधरी के पति वीर साहू हरियाणवी गाने लिखने के साथ-साथ एक्टिंग भी करते हैं। सोशल मीडिया पर सपना चौधरी की जबरदस्त फैन-फॉलोइंग है। लाखों लोग उनके लुक को भी कॉपी करते हैं। हरियाणवी गानों पर लोगों को दीवाना बनाने वालीं सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन वह नए फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। अब सोशल मीडिया पर उन्होंने 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन  में अपने फैंस के सवालों के जवाब दिए। इस दौरान उन्होंने अपने बेटे, परिवार और पति के बारे में बेबाकी से जवाब दिए। 

  
Dancer Sapna Chaudhary talks about her son and husband in Ask me Anything Session on Social Media
सपना चौधरी - फोटो : Instagram
अपने बेटे को मीडिया से दूर रखने पर पूछे गए एक सवाल पर सपना ने कहा कि मुझे लगता है कि मेरे बेटे को आम लोगों की तरह जीना चाहिए न कि हमारी तरह। आम आदमी बहुत कुछ होता है। वह आप सभी की तरह सामान्य है और यही आपको और उसे मेरे लिए खास बनाता है।
 
Dancer Sapna Chaudhary talks about her son and husband in Ask me Anything Session on Social Media
sapna chaudhary
एक फैन ने पूछा कि सपना का बेटा किस पर गया है। इस पर सपना चौधरी का जवाब था कि वह बिल्कुल अपने पापा की तरह है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Dancer Sapna Chaudhary talks about her son and husband in Ask me Anything Session on Social Media
सपना चौधरी और वीर साहू - फोटो : अमर उजाला
एक सवाल के जवाब में सपना चौधरी ने अपनी शादी की तारीख बताई। सपना चौधरी और वीर साहू की शादी 24 जनवरी 2020 को हुई थी। वहीं वे वीर साहू को 'पति' कहती हैं। 
 
विज्ञापन
Dancer Sapna Chaudhary talks about her son and husband in Ask me Anything Session on Social Media
सपना चौधरी - फोटो : Instagram/@itssapnachoudhary
पति वीर साहू की एक आदत के बारे में पूछे जाने पर सपना चौधरी ने खुलासा किया कि वीर साहू पशु प्रेमी हैं। चूंकि वीर सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते, ऐसे में उनके बारे में ये जानकारी लोगों के लिए नई थी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed