पॉप गायक दलेर मेहंदी का एक और नया सच सामने आया है, जिसके बारे में शायद ही कोई जानता हो। शायद ही यह मामला कभी सामने आया हो।
दलेर मेहंदी विदेश भेजने का झांसा देकर लोगों से लाखों की धोखाधड़ी तो करता था, साथ ही पासपोर्ट लौटाने के लिए भी उनसे मोटी रकम वसूलता था। सूबे के विभिन्न शहरों के 31 लोगों के साथ दलेर ने करीब दो करोड़ की धोखाधड़ी की है। यही नहीं वह फर्जी आईडी देकर विदेश जाने के इच्छुक लोगों से लाखों लेकर अपने म्यूजिकल ग्रुप का सदस्य बना लेता था, फिर उन्हें गैरकानूनी ढंग से टूर के बहाने विदेश ले जाता था।
इनमें से कई लोग तो बेहद बुरी हालत में पंजाब लौट सके हैं। इनमें से दलेर किसी को चिमटा बजाने वाला, किसी को ड्रम बजाने वाला तो किसी को ढोल बनाने वाला बनाकर ले गया था। वहीं वह लोग यह सब नहीं बजा पाते थे। शिकायतकर्ता बख्शीश सिंह निवासी गांव बलवेड़ा जिला पटियाला ने खास बातचीत बताया कि उसने तय सौदे के 13 लाख में से दलेर मेहंदी और अन्य आरोपियों को एडवांस में तीन लाख रुपये दे दिए।
4 of 7
दलेर मेहंदी
- फोटो : अमर उजाला
बाकी के 10 लाख कनाडा का वीजा मिलने के बाद देने थे। कुछ दिनों के बाद आरोपियों ने उसे वीजा की फोटो कॉपी दिखाकर बाकी के 10 लाख रुपये भी ले लिए। वहीं जब उसे पैसे लेकर भी विदेश न भेजा, तो वह दलेर के पास दिल्ली अपना पासपोर्ट लेने गया। शिकायतकर्ता बख्शीश सिंह के मुताबिक दलेर ने उससे पासपोर्ट वापस करने के लिए पांच लाख और मांगे थे। पैसे न देने पर उसे पासपोर्ट नहीं लौटाया था।
सरकारी वकील रमन मान के मुताबिक पुलिस के पास शिकायत करने वाले कुछ युवाओं ने बयान दिया था कि दलेर ने उनसे लाखों रुपये लेकर उन्हें अपने म्यूजिकल ग्रुप का फर्जी आईडी दे सदस्य बना लिया और गैरकानूनी ढंग से बैंकाक ले गया। वहीं उन्हें कनाडा जाना था। बैंकाक में ही उन युवकों को छोड़कर दलेर अपने ग्रुप साथ वापस आ गया। यह युवक बेहद मुश्किल से बाद में वापस पंजाब लौट पाए थे।