{"_id":"58ff61534f1c1b9928c0d0e6","slug":"crpf-jawan-killed-in-sukma-friends-crying","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" CRPF के शहीद जवान को याद कर रो पड़ा ये शख्स, आंसूओं ने बयां किया दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CRPF के शहीद जवान को याद कर रो पड़ा ये शख्स, आंसूओं ने बयां किया दर्द
Wed, 26 Apr 2017 10:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Updated Wed, 26 Apr 2017 10:49 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
punjab crpf
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
छत्तीसगढ़ के सुकमा में CRPF जवानों की शहादत ने सब की आंखों को नम कर गया, लेकिन इस शहादत को एक शख्स कभी भूला नहीं पायेगा। उसके आंसूओं ने दर्द को बयां कर दिया।
2 of 8
punjab crpf
डॉक्टर विक्रम सिंह। सठियाला गांव के इकलौते शख्स हैं, जिनके साथ शहीद रघुबीर सिंह की दांत काटी रोटी थी। दोनों जिगरी यार थे। साथ-साथ पढ़े और जवान हुए। रघुबीर सिंह सीआरपीएफ में भर्ती हो गए और विक्रम सिंह डॉक्टर बन गए। दोनों के बीच फोन पर बातचीत अक्सर होती रहती थी।
3 of 8
punjab crpf
महीने पहले दोनों मिले थे और दोनों ने फ्यूचर प्लानिंग के लिए कई बातों पर चर्चा भी की थी। डॉक्टर विक्रम सिंह की आंखें अपने जिगरी दोस्त के लिए बरस रही थी लेकिन फख्र इस बात का था कि वह शहीद रघुबीर सिंह के दोस्त हैं। कहते हैं कि रघु जैसा यार मिलना मुश्किल है, मेरा दिल अभी भी गवाही नहीं दे रहा है कि मेरा यार अब दुनिया में नहीं रहा और उसने देश के लिए शहादत दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
punjab crpf
रघु को मैं कभी भूल नहीं सकता। उसकी हर बात जैसे कानों में गूंज रही हो। ऐसा लगता है कि वो अभी आकर कहेगा ‘चल वीरें आपां चलिए खेता नूं, उत्ते जिंदगी दीया दो-चार गल्लां करांगे’।
विज्ञापन
5 of 8
punjab crpf
अमृतसर के गांव सठियाला में शहीद रघुबीर सिंह की शहादत पर हर आंखें सजल थी तो हर सीना गर्व से ऊंचा। अब तक यह गांव केवल सठियाला था अब इस गांव को लोग शहीद रघुबीर सिंह सठियाला के नाम से जानेंगे। रघुबीर सिंह सठियाला को गांव में रघु कहते थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।