छत्तीसगढ़ के सुकमा मे हुए नक्सली हमले में शहीद कंपनी कमांडर रघुबीर सिंह ढाई महीने पहले की छुट्टी खत्म करके लौटा था कि शहादत की खबर आ गई।
2 of 7
नक्सली हमले में कंपनी कमांडर रघुबीर सिंह शहीद
रघुबीर सिंह पंजाब के अमृतसर जिले के गांव सठियाल को रहने वाले थे। वे 99 सदस्यीय सीआरपीएफ में कंपनी कमांडर थे। हमले में उनके अलावा 24 जवान शहीद हुए हैं। सभी सीआरपीएफ की 74वीं बटालियन की ‘डेल्टा कंपनी’ से ताल्लुक रखते थे।
3 of 7
सुकमा नक्सली हमले में हरियाणा के दो जवान शहीद
शहीद जवानों के नाम हैं: सब इंस्पेक्टर के के दास, असिसटेंट सब इंस्पेक्टर संजय कुमार, रामेश्वर लाल, नरेश कुमार, हेड कॉन्सटेबल सुरेंद्र कुमार, बन्ना राम, एल पी सिंह, नरेश यादव, पद्मनाभानंद और राम मेहर, कॉन्सटेबल सौरभ कुमार, अभय मिश्रा, बनमाली राम, एन पी सोनकर, के के पाण्डेय, विनय चन्द्र बर्मन, पी अलागुपंडी, अभय कुमार, एन सेंथिल कुमार, एन तिरूमुरूगन, रंजीत कुमार, आशीष सिंह, मनोज कुमार और अनूप कर्माकर
4 of 7
नक्सली हमले में कंपनी कमांडर रघुबीर सिंह शहीद
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में सोमवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 25 जवान शहीद हो गए, जबकि छह घायल हो गए। हमला करने वाले नक्सलियों की संख्या 300 के करीब बताई जा रही है। नक्सली कई जवानों के हथियार भी लूट ले गए। अभी सभी शहीदों के शवों को रायपुर लाया गया है।
नक्सलियों द्वारा जवानों पर किया गया यह इस साल सबसे घातक हमला है। जवानों पर हमला दोपहर 12:25 बजे के करीब दक्षिणी बस्तर क्षेत्र के कालापत्थर इलाके में हुआ। छत्तीसगढ़ का यह इलाका देश का सबसे अधिक नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। यह चिंतागुफा-बुरकापाल-भेजी के काफी करीब है, जिसे नक्सली हिंसा का गढ़ माना जाता है। पूर्व में यहां इस तरह के कई नक्सली हमले हो चुके हैं।