फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कसौली गोलीकांड में घायल PWD के कर्मचारी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Fri, 04 May 2018 10:00 AM IST
विशाल पाठक/अमर उजाला, चंडीगढ़
विशाल पाठक/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 04 May 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
critically injured pwd officer revealed secrets of kasauli murder, kasauli town planner killing
कसौली गोलीकांड
कसौली में महिला टाउन प्लानर की हत्या को लेकर पीडब्ल्यूडी के घायल कर्मचारी ने बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है, जानकर यकीं नहीं होगा।
critically injured pwd officer revealed secrets of kasauli murder, kasauli town planner killing
kasauli
पीजीआई में भर्ती पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी गुलाब सिंह (55) की हालत अभी भी नाजुक है। अमर उजाला के संवाददाता से बातचीत में गुलाब सिंह ने बताया कि जब गेस्ट हाउस की मालकिन के बेटे विजय ठाकुर ने गोली मारकर महिला अधिकारी शैल बाला की हत्या की, तब वे महिला अधिकारी के साथ ही थे। हत्या सोची समझी प्लानिंग के तहत की गई थी, क्योंकि जब विजय ठाकुर अधिकारी के पास पहुंचा, उसने रिवाल्वर अपने कपड़ों के बीच में दबा रखा था।
critically injured pwd officer revealed secrets of kasauli murder, kasauli town planner killing
kasauli
घायल गुलाब सिंह ने कहा कि होटल मालिक जो बयान दे रहे हैं कि झड़प के चलते गलती से गोली चली है, ये सब गलत बयान हैं। हकीकत यह है कि महिला अधिकारी शैल बाला के पास अवैध रूप से बने होटल के निर्माण पर कार्रवाई करने के कोर्ट के आर्डर थे। आर्डर पर जब टीसीपी महिला अधिकारी शैल बाला प्रशासन व पुलिस बल के साथ होटल पर कार्रवाई करने पहुंचीं, वहां पहले से ही कई लोग प्रशासन की इस कार्रवाई को रोकने के लिए तैयार बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
critically injured pwd officer revealed secrets of kasauli murder, kasauli town planner killing
kasauli
महिला अधिकारी शैल बाला ने कोर्ट के आर्डर का हवाला देते हुए उन्हें अपनी कार्रवाई करने देने के लिए कहा। लेकिन जब टीम मंढोधार में नारायणी होटल पर कार्रवाई करने पहुंची, तभी कुछ लोगों ने टीम के साथ झड़प शुरू कर दी। विजय ठाकुर ने पहले महिला अधिकारी के साथ बदसलूकी की और फिर रिवाल्वर निकालकर महिला अधिकारी शैल बाला पर दो से तीन राउंड फायर कर दिए।
विज्ञापन
critically injured pwd officer revealed secrets of kasauli murder, kasauli town planner killing
kasauli
इस फायरिंग में महिल अधिकारी की मौके पर ही मौत हो गई। मैंने जब विजय ठाकुर को रोकने की कोशिश की तो उसने मुझ पर भी गोली दाग दी, जो बाईं ओर छाती और फेफड़े के बीच में लगी। गुलाब सिंह ने बताया कि विजय ठाकुर प्रदेश बिजली बोर्ड में कार्यरत है। बोर्ड मुख्यालय कुमार हाउस (शिमला) में निदेशक सिविल के पीए के पद पर कार्यरत विजय ने 11 मई तक तीन हफ्ते की छुट्टी ली थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed