{"_id":"582706c04f1c1b342fb3b129","slug":"woman-stopped-military-husband-for-drinking-she-was-killed-by-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"छुट्टी पर आया फौजी घर में पीने लगा शराब, पत्नी ने रोका तो किया ये हश्र","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छुट्टी पर आया फौजी घर में पीने लगा शराब, पत्नी ने रोका तो किया ये हश्र
Sun, 13 Nov 2016 05:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा)
Updated Sun, 13 Nov 2016 05:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
पत्नी के हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक पत्नी को नहीं पता था कि अपने फौजी पति को शराब पीने से मना करना उसके लिए इतना खतरनाक होगा, देखिए क्या हश्र किया?
2 of 7
पत्नी के हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश
भिवानी जिले में एक फौजी को पत्नी ने शराब पीने से मना किया तो उसने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। फौजी 20 दिन की छुट्टी लेकर घर आया था। घटना जिले के गांव उमरावत की है। महिला के परिजनों का कहना है कि हत्या करने बाद फौजी और उसके परिजनों ने इसे खुदकुशी का मामला बनाने की कोशिश की।
3 of 7
पत्नी के हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश
महिला की मां झज्जर के गांव शेरिया की निवासी मूर्ति देवी ने पुलिस को दिए गए बयान में बताया कि उसने अपनी बेटी 30 वर्षीय कुसुम का विवाह 15 फरवरी 2004 को गांव उमरावत निवासी ओमबीर के साथ की थी। ओमबीर सेना में नौकरी करता है। शादी के बाद से ही ओमबीर व कुसुम के बीच शराब की लत को लेकर विवाद होता रहता था। उसने बताया कि ओमबीर रांची में तैनात था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
पत्नी के हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश
15 दिन पहले वह दीपावली पर 20 दिन की छुट्टी पर अपने घर आया हुआ था। घर पर पत्नी ने उसे शराब पीने से मना किया। इस पर दोनों में कहासुनी हो गई। इस पर गुस्से में आए ओमबीर ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से कुसुम पर गोली दाग दी। इससे उसकी मौत हो गई। फोन पर ओमबीर के परिजनों ने मायके वालों को कुसुम द्वारा खुद को गोली मारकर आत्महत्या किए जाने की सूचना दी।
विज्ञापन
5 of 7
पत्नी के हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश
कुसुम के चाचा अरुण उर्फ पप्पू, मामा गंगाचरण व ममेरे भाई अमित ने बताया कि सूचना मिलने पर वे उमरावत पहुंचे तो फर्श से खून साफ कर परिजन सबूत खत्म करने के प्रयास कर रहे थे और आरोपी ओमबीर गायब था। उन्होंने घटना की सूचना तुरंत सदर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एएसआइ रामकिशन जांच के लिए मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पेास्टमार्स्टम के लिए भिजवाया। कुसुम के दो बच्चे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।