पंजाब के होशियारपुर के फोकल प्वाइंट इलाके में मानसिक रूप से परेशान चल रही है एक महिला ने अपनी करीब 10 वर्षीय बेटी की पानी की टंकी में डुबोकर हत्या करने के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला ने अपने 14 वर्षीय बेटे की भी फंदा लगाकर हत्या करने की कोशिश की थी लेकिन वह किसी तरह बच निकला।
2 of 5
पति कुलविंदर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मृतका की पहचान विद्या देवी पत्नी कुलविंदर सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक घटना मंगलवार रात की है। मिली जानकारी के मुताबिक विद्या देवी अपने पति कुलविंदर सिंह और दो बच्चों के साथ स्थानीय फोकल प्वाइंट पर रहती थी। पिछले करीब दो साल से वह डिप्रेशन में थी और उसका इलाज चल रहा था।
3 of 5
बेटे के गले पर पड़ा निशान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मंगलवार की शाम उसका पति काम के सिलसिले में बाहर गया था और वह अपने बेटे और बेटी के साथ घर पर थी। रात में विद्या देवी ने अपनी नौ साल की बेटी रचना और बेटे नवराज सिंह के हाथ बांध दिए और आंखों पर पट्टी बांधकर अपनी बेटी को छत पर पानी की टंकी में फेंक दिया।
4 of 5
बेटी रचना की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद खुद को फंदा लगाने से पहले, विद्या देवी ने अपने बेटे को भी कमरे में एक और छत के हुक से फंदे पर लटका दिया। हालांकि नवराज ने किसी तरह रस्सी खोली और बचा लिया।
5 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
आंखों पर पट्टी भी खोलने पर उसने देखा कि उसकी मां फंदा लगाकर छत से लटकी हुई है। लड़के ने अपनी बहन को पानी की टंकी से बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मां और बेटी दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।