{"_id":"62fe2c7263019d12d52da858","slug":"woman-commits-suicide-after-killing-daughter-in-hoshiarpur-of-punjab","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खौफनाक अंत: हाथ बांधा... आंखों में पट्टी बांधी, बेटी को मार मां फंदे पर लटकी, ऐसे बच निकला बेटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खौफनाक अंत: हाथ बांधा... आंखों में पट्टी बांधी, बेटी को मार मां फंदे पर लटकी, ऐसे बच निकला बेटा
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 18 Aug 2022 06:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रचना और नवराज की फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पंजाब के होशियारपुर के फोकल प्वाइंट इलाके में मानसिक रूप से परेशान चल रही है एक महिला ने अपनी करीब 10 वर्षीय बेटी की पानी की टंकी में डुबोकर हत्या करने के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला ने अपने 14 वर्षीय बेटे की भी फंदा लगाकर हत्या करने की कोशिश की थी लेकिन वह किसी तरह बच निकला।
2 of 5
पति कुलविंदर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मृतका की पहचान विद्या देवी पत्नी कुलविंदर सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक घटना मंगलवार रात की है। मिली जानकारी के मुताबिक विद्या देवी अपने पति कुलविंदर सिंह और दो बच्चों के साथ स्थानीय फोकल प्वाइंट पर रहती थी। पिछले करीब दो साल से वह डिप्रेशन में थी और उसका इलाज चल रहा था।
3 of 5
बेटे के गले पर पड़ा निशान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मंगलवार की शाम उसका पति काम के सिलसिले में बाहर गया था और वह अपने बेटे और बेटी के साथ घर पर थी। रात में विद्या देवी ने अपनी नौ साल की बेटी रचना और बेटे नवराज सिंह के हाथ बांध दिए और आंखों पर पट्टी बांधकर अपनी बेटी को छत पर पानी की टंकी में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बेटी रचना की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद खुद को फंदा लगाने से पहले, विद्या देवी ने अपने बेटे को भी कमरे में एक और छत के हुक से फंदे पर लटका दिया। हालांकि नवराज ने किसी तरह रस्सी खोली और बचा लिया।
विज्ञापन
5 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
आंखों पर पट्टी भी खोलने पर उसने देखा कि उसकी मां फंदा लगाकर छत से लटकी हुई है। लड़के ने अपनी बहन को पानी की टंकी से बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मां और बेटी दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।