Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Suspecting his wife's character, a father strangled his nine-month-old infant

Ghaziabad News: पत्नी के चरित्र पर शक में पिता ने दबा दिया था नौ माह के मासूम का गला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Suspecting his wife's character, a father strangled his nine-month-old infant
गाजियाबाद। पत्नी के चरित्र पर शक और नौ माह के मासूम को अपना खून न मानने की सनक ने एक पिता को हैवान बना दिया। वेव सिटी थाना क्षेत्र के गांव बयाना में आरोपी अभिषेक ने कथित तौर पर इसी रंजिश में अपने नौ माह के बेटे माधव उर्फ मैक्स की हत्या कर दी। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी के किसी दूसरे व्यक्ति से संबंध हैं और बच्चा भी उसी व्यक्ति से पैदा हुआ है। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। आरोपी ने कुछ समय पहले भी मासूम को जमीन पर पटक दिया था, जिससे उसे चोट लगी थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि 11 नवंबर को बच्चे की मां ने वेव सिटी थाने में शिकायत देकर आरोप लगाया था कि पति अभिषेक ने उसके नौ माह के बेटे की हत्या कर दी है। शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी अभिषेक (26) निवासी गांव बयाना को बयाना से डासना जाने वाले रास्ते पर श्मशान घाट टी-पॉइंट के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पत्नी के चरित्र पर शक करता था। उसे लगता था कि पत्नी का किसी दूसरे व्यक्ति से संबंध है और नौ माह का बच्चा भी उसी का है। इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। शक की वजह से वह बच्चे से भी नफरत करने लगा था। कुछ समय पहले भी उसने गुस्से में बच्चे को जमीन पर पटक दिया था, जिससे उसे चोट आई थी। हालांकि उस समय पत्नी ने बच्चे को बचा लिया था। इसके बाद भी आरोपी के व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया और वह लगातार पत्नी से विवाद करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी के जाते ही की वारदात, लौटने पर बोला- बच्चा सो रहा है
आरोपी के मुताबिक नौ नवंबर को सुबह पत्नी रोजाना की तरह घरेलू सहायिका का काम करने चली गई थी। उस समय बच्चा कमरे में बेड पर खेल रहा था और बीच-बीच में रो रहा था। इसी दौरान आरोपी को गुस्सा आ गया और उसने बच्चे का गला दबा दिया। दम घुटने से मासूम की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने शव को घर में ही छिपा लिया। करीब सुबह 10:30 बजे पत्नी काम से वापस लौटी और बच्चे के बारे में पूछा तो आरोपी ने झूठ बोल दिया कि वह सो रहा है।


पत्नी को शक हुआ तो उसने बच्चे को देखा। बच्चा बेसुध पड़ा था। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर ससुराल पक्ष के लोग भी पहुंच गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह का खुलासा होने के बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गांव में इस घटना के बाद से दहशत और आक्रोश का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed