एक युवक को सरेराह पीटा गया फिर उसके सिर पर गमला फोड़ दिया। पुलिस भी वहीं थी लेकिन वो कार में बैठे सिर्फ सायरन बजाते रहे, देखिए...
2 of 8
Sector 30 chandigarh crime
मामला चंडीगढ़ के सेक्टर-30 का है, जहां एक स्कूल के सामने जाम छलकर रहे थे। एक दोस्त की बर्थडे पार्टी की खुशी के दौरान दूसरे ग्रुप से बहस हो गई। दूसरी तरफ भी नशे का सरूर था तो बहस झगडे़ में बदल गई। सूचना पाकर पीसीआर भी आई, लेकिन पुलिस कर्मियों के सामने गमला मारकर एक युवक का सिर फोड़ा गया। दूसरे के सिर में बोतल मारी गई, नाक की हड्डी तक टूट गई, लेकिन पुलिस कर्मी हूटर बजाकर मूक दर्शक बने रहे।
3 of 8
Sector 30 chandigarh crime
दरअसल, मंगलवार को सेक्टर-29 निवासी निशु का बर्थडे था। निशु की बर्थडे पार्टी मनाने के लिए उसके दोस्त सेक्टर-30 की वाइन शॉप पर जमा हुए। यहां पर पार्टी में कुछ देर बाद खालसा स्कूल के बाहर जाम छलकाने लगे। यहां पर सभी दोस्त शराब पीकर नशे में चूर हो गए तो किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। दोस्तों के दो ग्रुप बन गए और एक तरफ निशु, उसका दोस्त दिनेश मंडल और सूरज थे, जबकि दूसरी तरफ सेक्टर-30 निवासी राहुल उर्फ चामुंडा, पुनित उर्फ मच्छर, अतुल और माजिद व अन्य।
4 of 8
Sector 30 chandigarh crime
सभी झगड़ते हुए सेक्टर-30 के रिहायशी इलाके में पहुंच गए। दोनों गुटों ने एक दूसरे पर पथराव करना शुरू कर दिया। पत्थर घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों पर लगे और उनके शीशे टूट गए। शोर सुनने के बाद आसपास के लोग भी घरों से बाहर निकल आए। इस दौरान राहुल गुट नेे दिनेश गुट को जमकर पीटा। शराब की खाली बोतल से सूरज के सिर पर भी वार किया गया। दिनेश की आंख के पास चाकू से भी हमला किया गया। किसी ने इस वारदात को लेकर पुलिस कंट्रोल रूम पर शिकायत दी।
5 of 8
Sector 30 chandigarh crime
सूचना पाते ही तुरंत पीसीआर की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं, लेकिन आरोपी पुलिस को देख भी नहीं डरे और पुलिस के सामने ही दिनेश के सिर में एक आरोपी ने गमला मारा। राहुल ग्रुप ने बीच सड़क पर जमकर तांडव किया, लेकिन पुलिस मूक दर्शक बनी रही। कुछ देर बाद जब मौके पर पुलिस बल बढ़ा तो हमलावर पुलिस के सामने ही मौके से फरार हो गए। घायल निशु, दिनेश और सूरज को सेक्टर-32 अस्पताल पहुंचाया गया।