फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हर मां-बाप पढ़ लें यह खबर: पंजाब में पबजी ने लील ली दो युवाओं की जिंदगी, नहीं मानी घरवालों की ये बात

Thu, 14 Jul 2022 07:58 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 14 Jul 2022 07:58 PM IST
विज्ञापन
Two youths commit suicide due to pubg game in Punjab
पंजाब - फोटो : फाइल फोटो

पबजी गेम जानलेवा बन गया है। पंजाब के लुधियाना में बुधवार को पबजी गेम ने दो लोगों की जिंदगी लील ली। अलग-अलग इलाकों में पबजी खेलने वाले दो युवकों ने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों रोजाना कई घंटों तक गेम खेलते थे और कुछ दिनों से परेशान चल रहे थे। न्यू शिवपुरी इलाके में रहने वाले सुमित कश्यप (24) ने अपने घर में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब सुमित के परिवार वाले उसे बुलाने पहुंचे।

Two youths commit suicide due to pubg game in Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

अंदर शव लटकता देख उनके होश उड़ गए। सूचना मिलने के बाद थाना दरेसी की पुलिस मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी एएसआई राम कृष्ण ने बताया कि सुमित कश्यप फैक्टरी में ठेकेदार का काम करता था। वह लुधियाना में अपने मामा के परिवार के साथ रह रहा था। वहीं सुमित कश्यप का छोटा भाई केशव कश्यप दिल्ली से सुमित के पास रहने आया था। 

Two youths commit suicide due to pubg game in Punjab
PUBG LITE - फोटो : PUBG

एएसआई राम कृष्ण ने बताया कि परिवार ने पुलिस को जानकारी दी है कि वह पिछले कुछ समय से कई घंटों तक पबजी गेम खेलता रहता था। परिवार वाले उसे रोकने की कोशिश भी करते थे लेकिन वह किसी की सुनता नहीं था। पिछले कुछ दिनों से वह परेशान चल रहा था। उसने घर पर ही फंदा लगा अपनी जान दे दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Two youths commit suicide due to pubg game in Punjab
PUBG LITE - फोटो : PUBG

पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों के बयान दर्जकर शव परिवार वालों को दे दिया है। थाना दरेसी के एसएचओ राजेश ठाकुर ने बताया कि कृपाल नगर निवासी जतिंदर सिंह (28) ने अपने घर में फंदा लगा लिया। जतिंदर के परिवार वाले किसी काम से बाहर गए थे। जतिंदर पिछले कुछ दिनों से लगातार पबजी गेम खेलता रहता था। 
 

विज्ञापन
Two youths commit suicide due to pubg game in Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

परिवार वालों ने उसे कई बार रोका लेकिन उसने किसी की कोई बात नहीं सुनी। कुछ समय से वह दिमागी तौर पर परेशान था। बुधवार को परिवार वाले शहर से बाहर किसी काम से गए थे। पीछे से उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इंस्पेक्टर राजेश ठाकुर ने बताया कि जांच के दौरान जतिंदर के कब्जे से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को बताया है। बाकी पुलिस ने परिवार वालों के बयान दर्ज करने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed