{"_id":"59061b704f1c1b915e4415cb","slug":"two-killed-in-an-explosion-at-a-scrapstore-in-tarn-taran-s-narli","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pics: कबाड़ में खरीदा ‘मौत का सामान’, पिता और बेटी के उड़े चीथड़े ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
Pics: कबाड़ में खरीदा ‘मौत का सामान’, पिता और बेटी के उड़े चीथड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन(पंजाब)
Updated Mon, 01 May 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
कबाड़ में खरीदा ‘मौत का सामान’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबाड़ का काम करने वाले व्यक्ति को क्या पता था कि यही काम उसके मौत का कारण बनेगा। देखिए क्या हुआ?
कबाड़ में खरीदा ‘मौत का सामान’
मामला पंजाब के तरनतारन का है, जहां पाकिस्तान से सटे सीमावर्ती क्षेत्र के गांव नारली में कबाड़ के सामान में हुए धमाके की घटना में पिता-पुत्री की मौत हो गई। धमाका विस्फोटक पदार्थ को अनजाने में तोड़ने के दौरान हुआ। मृतक कबाड़ का कारोबारी था और घटना के वक्त उसकी सात साल की बच्ची पास में ही खेल रही थी।
कबाड़ में खरीदा ‘मौत का सामान’
पुलिस के अनुसार मुख्तयार सिंह पुत्र गुरमेज सिंह निवासी नारली कबाड़ के सामान एकत्र कर उन्हें कबाड़ के ही बड़े कारोबारियों को बेचा करता था। रविवार को उसने कबाड़ का कुछ सामान खरीदा और उसे घर लाकर तोड़ने लगा। कबाड़ में कुछ सामान विस्फोटक भी थे। वह अनजाने में उन पर भी हथौड़े से वार करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
कबाड़ में खरीदा ‘मौत का सामान’
इसी बीच हुए जबरदस्त धमाके में मुख्तयार सिंह और उसकी सात वर्षीय बेटी के चीथड़े उड़ गए। आवाज सुनकर वहां लोगों की भीड़ जुट गई। धमाके की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
कबाड़ में खरीदा ‘मौत का सामान’
इसी माह गुरदासपुर में भी हुई थी ऐसी ही घटना
इसी माह पाक सीमा से सटे गुरदासपुर में बहरामपुर रोड़ स्थित गांव बरनाला में भी कबाड़ी की दुकान पर ऐसी ही घटना हुई थी। इसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। लगातार हो रहे इस तरह के हादसों से सीमावर्ती क्षेत्र में कबाड़ी का काम करने वालों पर अब सुरक्षा एजेंसियों की नजर है। अधिकारियों का कहना है कि कबाड़ का कारोबार करने वालों के साथ अप्रिय घटना दोबारा न हो, इसके लिए उन्हें हिदायतें देना जरूरी है।