फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दरिंदगी: सो रही पत्नी, बेटा-बेटी की हत्या कर खुद भी दे दी जान, तस्वीरें

Mon, 02 May 2016 12:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऐलनाबाद (सिरसा)
ब्यूरो/अमर उजाला, ऐलनाबाद (सिरसा) Updated Mon, 02 May 2016 12:23 PM IST
विज्ञापन
triple murder, sirsa triple murder, wife, son, daughter murder and self suicide, sirsa
सिरसा में तिहरा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
नशे में एक व्यक्ति दरिंदा बन गया। उसने घर में सो रही अपनी पत्नी, बेटा और बेटी की हत्या की और खुद भी जहर पीकर जान दे दी। तस्वीरें
triple murder, sirsa triple murder, wife, son, daughter murder and self suicide, sirsa
सिरसा में तिहरा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
ये दिल दहलाने वाली वारदात सिरसा जिले के गांव धोलपालिया में हुई। निवासी महेंद्र सहारण(38) नशा करके घर आया और पत्नी से झगड़ा किया। इसके बाद रात करीब एक बजे उसने सो रही 36 वर्षीय पत्नी सुनीता, 12 वर्षीय पुत्र राहुल और आठ वर्षीय पुत्री पलक की कस्सी से काटकर हत्या कर दी। 
triple murder, sirsa triple murder, wife, son, daughter murder and self suicide, sirsa
सिरसा में तिहरा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
ऐलनाबाद थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि सुबह करीब छह बजे उन्हें गांव के सरपंच ने इस वारदात की सूचना दी। इस पर वे दल बल सहित घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि घर के आंगन में चारपाई पर तीनों मृतकों के खून से लथपथ शव पड़े थे। पास ही जहरीले पदार्थ की खाली डिब्बी पड़ी थी। आरोपी के परिजनों ने बताया कि महेंद्र ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। ऐसे में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
triple murder, sirsa triple murder, wife, son, daughter murder and self suicide, sirsa
सिरसा में तिहरा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
महेंद्र पिछले काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा है जिसका उपचार जारी है। उसके चार अन्य भाई भी मनोरोगी हैं। आरोपी ने करीब पांच वर्ष पूर्व जहर खाकर  आत्महत्या का प्रयास किया था। पुलिस ने मौके से हत्या में प्रयुक्त कस्सी को बरामद कर लिया है। 
विज्ञापन
triple murder, sirsa triple murder, wife, son, daughter murder and self suicide, sirsa
सिरसा में तिहरा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार गुप्ता, डीएसपी ऐलनाबाद कुलदीप बैनीवाल सहित अन्य अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने  मृतका सुनीता के भाई कुमथला निवासी रोहताश के बयान पर महेंद्र और उसके भाई राजीव उर्फ कालू के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed