फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

GF के कहने पर करवा दी मां, पत्नी और सहेली की हत्या, प्लैनिंग हैरान करने वाली

Sat, 25 Feb 2017 05:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Sat, 25 Feb 2017 05:07 PM IST
विज्ञापन
Triple Murder in jalandhar, Petrol pumb owner's wife & mother killed
पेट्रोल पंप मालिक की पत्नी और बहू का कत्ल
एक ही घर की तीन महिलाओं से सिर में गोली मार दी गई लेकिन जब राज खुला तो सभी हैरान रह गए। बेटा ऐसा काम कर देगा किसी ने नहीं सोचा था, देखिए पूरा मामला...
Triple Murder in jalandhar, Petrol pumb owner's wife & mother killed
प्रेम संबंधों में बेटे ने ही करवाई मां, पत्नी समेत तीन की हत्या - फोटो : अमर उजाला
मामला पंजाब के जालंधर का है, यहां वीरवार को एक घर में घुसकर तीन महिलाओं से सिर में गोली मार दी गई थी जिसमें तीनों की मौत हो गई। इस ट्रिप्पल मर्डर केस की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही आरोपी पेट्रोल पंप के मालिक अमरिंदर सिंह शंटू को गिरफ्तार कर लिया है। 
Triple Murder in jalandhar, Petrol pumb owner's wife & mother killed
प्रेम संबंधों में बेटे ने ही करवाई मां, पत्नी समेत तीन की हत्या - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने खुलासा किया कि शंटू ने ही सुपारी देकर अपनी मां, पत्नी और उसकी सहेली का कत्ल करवाया था। शंटू ने यह वारदात अपनी प्रेमिका रूबी के साथ साजिश कर की थी। इसका खुलासा कमिश्नर अर्पित शुक्ला, डीसीपी संदीप शर्मा व एसपी मनप्रीत ढिल्लों ने पत्रकार वार्ता में किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Triple Murder in jalandhar, Petrol pumb owner's wife & mother killed
प्रेम संबंधों में बेटे ने ही करवाई मां, पत्नी समेत तीन की हत्या - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि वारदात के लिए आठ लाख रुपये का सौदा तय हुआ था। इसमें एक लाख 4 हजार की राशि बतौर अग्रिम अदा की जा चुकी थी। पुलिस ने पंप मालिक शंटू और रूबी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं सुपारी लेकर हत्या करने वाले दोनों फरार चल रहे हैं। दोनों हत्यारे सूबे से बाहर निकल चुके हैं, जिनके मोबाइल अन्य प्रदेशों में चल रहे हैं। उनको गिरफ्तार करने के लिए टीमों को रवाना कर दिया गया है। 
विज्ञापन
Triple Murder in jalandhar, Petrol pumb owner's wife & mother killed
प्रेम संबंधों में बेटे ने ही करवाई मां, पत्नी समेत तीन की हत्या
ऐसे रची थी साजिश
कमिश्नर अर्पित शुक्ला ने बताया कि अमरिंदर सिंह शंटू के पेट्रोल पंप के साथ-साथ फैक्टरी भी है। वहां पर तजिंदर कौर रूबी काम करती थी। रूबी का पति भी इसी फैक्टरी में कार्यरत था। रूबी और शंटू के बीच 2013 में संबंध बन गए, जिसकी भनक लगते ही रूबी के पति ने उससे अलग रहना शुरू कर दिया। क्लेश होने के बाद रूबी को भी फैक्टरी से नौकरी छोड़नी पड़ी, लेकिन दोनों के बीच संबंध कायम रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed