कड़ाके की ठंड में रात भर सड़क पर तड़पते रहे तीन नौजवान, लेकिन समय रहते मदद करने को कोई नहीं पहुंचा।
2 of 8
बठिंडा में एक्सीडेंट में तीन लोगों की मौत
घटना पंजाब के बठिंडा की है। जहां एक भयानक हादसे के बाद कार में ही तीन लोग तड़पते रहे। हादसा रात को करीब दो-तीन बजे के करीब घटित हुआ। घटनास्थल के नजदीक रहने वाले लोगों ने बताया कि उस समय बहुत तेज अवाज आई लेकिन उन्होनें इस कारण इगनोर कर दिया कि कोई नए वर्ष की खुशी में बाहर रोड पर पटाखे चला रहा होगा।
3 of 8
बठिंडा में एक्सीडेंट में तीन लोगों की मौत
हादसे में मारे गए गुरदीप सिंह व कंवलजोत कौर और दीपिका की मौत के कारणों का तो अभी तक पुलिस को भी नही पता चल पाया लेकिन प्राथमिक तौर पर यह मानकर चल रही है कि रात को कोहरा ज्यादा होने और गाडी तेज रफतार होने के कारण यस हादसा घटित हुआ है।
4 of 8
बठिंडा में एक्सीडेंट में तीन लोगों की मौत
लोगों का कहना था कि जब वह सुबह चार बजे के करीब घर से बाहर आए तो देखा गाडी में एक लडका व दो लडकियां तडप रही है। जिस के बाद उन्होनें तुरंत सहारा जनसेवा समाजसेवी संस्था को सूचना दी।
5 of 8
बठिंडा में एक्सीडेंट में तीन लोगों की मौत
सूचना मिलने पर पहुंचे संस्था सदस्य संदीप गोयल ने बताया कि जब वह हादसे वाली जगह पर पहुंचा तो देखा कार की पिछली सीट पर जो लडकी बैठी हुई थी और कार की डराईवर सीट पर लडका था दोनों तडप रहे थे जबकि कार चालक की साथ वाली सीट पर बैठी लडकी की मौत हो चुकी थी।