{"_id":"573d75184f1c1b5758ac70b0","slug":"terror-of-kannu-in-sonipat-village-karevada-10-days-three-murder","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कुख्यात की दहशत, पूरा गांव घरों में कैद, पुलिस देती पहरा, तस्वीरें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुख्यात की दहशत, पूरा गांव घरों में कैद, पुलिस देती पहरा, तस्वीरें
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Fri, 20 May 2016 12:08 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत के करेवड़ी गांव में कन्नू नाम के युवक की दहशत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या दर हत्या। एक नहीं पूरा गांव दुश्मन। जो दिखा, वहीं मारा गया। 10 दिन में 3 हत्याएं। कुख्यात एक। खौफ इतना कि पूरा गांव घरों में कैद। तस्वीरें।
सोनीपत के करेवड़ी गांव में कन्नू नाम के युवक की दहशत
- फोटो : अमर उजाला
ये दहशत है सोनीपत जिले के करेवड़ा गांव में एक बदमाश कन्नू की। पिछले 15 दिनों में उसने गांव के 5 लोगों को गोली मार दी। इनमें 3 ने दम तोड़ दिया, जबकि 2 गंभीर हैं। ग्रामीणों में खौफ इस कदर है कि वे घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। बुधवार को हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया, लेकिन गांव का कोई भी बच्चा (विद्यार्थी) परिणाम देखने स्कूल नहीं पहुंचा।
सोनीपत के करेवड़ी गांव में कन्नू नाम के युवक की दहशत
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की ओर से गांव में सुरक्षा के लिए 30 से 40 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, जो डीएसपी मुख्यालय मुकेश जाखड़ के दिशा-निर्देश में हर गली पर नजर रखे हुए हैं। उन परिवारों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, जिन्हें कन्नू ने टारगेट पर ले रखा है। मामले में मोहाना थाने के प्रभारी पर गाज गिरने की संभावना जताई जा रही है। डीआईजी एसएच दून की बातें इसकी तस्दीक कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत के करेवड़ी गांव में कन्नू नाम के युवक की दहशत
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि करेवड़ा गांव में संजय नाम के शख्स ने सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ा था। संजय के भाई अजय उर्फ कन्नू बदमाश ने ग्रामीणों को डराकर भाई को चुनाव जीताने को कहा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। संजय हार गया। एक सड़क हादसे में बदमाश कन्नू के भाई संजय और बाप की मौत हो गई। इसके बाद बदमाश कन्नू ने बदला लेने के लिए ग्रामीणों की हत्या करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
सोनीपत के करेवड़ी गांव में कन्नू नाम के युवक की दहशत
- फोटो : अमर उजाला
सबसे पहले कन्नू ने सरपंच चुनाव जीतने वाले शख्स को गोली मारी। नौ मई को जाहरी गांव में वीरेंदर और सुनील नाम के दोस्तों को गोलियां मारीं। वीरेंद्र की मौत हो गई और सुनील गंभीर है। कन्नू ने 12 मई को जगबीर और उसके बेटे अनिल की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक जगबीर का एक बेटा सुशील छिक्कारा आर्मी में मेजर है। उसने पिता और भाई की हत्यारे की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।