{"_id":"59aeea064f1c1bad078b46c9","slug":"student-killed-by-putting-acid-on-her-face-panipat-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: तेजाब फेंक कर छात्रा की बेरहमी से हत्या, दुष्कर्म की भी आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तस्वीरें: तेजाब फेंक कर छात्रा की बेरहमी से हत्या, दुष्कर्म की भी आशंका
Wed, 06 Sep 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
Updated Wed, 06 Sep 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Panipat Murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पानीपत के एक कॉलेज में बीए थर्ड ईयर की छात्रा के चेहरे और गर्दन पर तेजाब डालकर हत्या कर दी गई। शव जीटी रोड स्थित गोशाला मंदिर के ऊपर हॉल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। छात्रा से दुराचार के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने पिता की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज किया है।
2 of 5
Panipat Murder
पुलिस को मंगलवार शाम 4:00 बजे जीटी रोड स्थित गोशाला मंदिर के ऊपर हॉल में एक युवती का शव संदिग्ध हालात में मिला। गोशाला मंदिर के पुजारी के भतीजे ने शव को सबसे पहले देखा और प्रबंधन ने थाना चांदनी बाग पुलिस को इस संबंध में सूचना दी थी।
3 of 5
Panipat Murder
पुलिस ने शव की शिनाख्त करवाई। परिजन भी सूचना मिलते ही गोशाला मंदिर में पहुंचे। परिजनों के मुताबिक उनकी बेटी पानीपत स्थित एक प्रतिष्ठित कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी। मंगलवार सुबह वह घर से कॉलेज गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Panipat Murder
झुलस गया था चेहरा और गर्दन
तेजाबनुमा पदार्थ गिरने से गोशाला के हॉल में पड़ा छात्रा का शव बुरी तरह झुलस गया था। चेहरे का कुछ हिस्सा और गर्दन के पास और छाती पर त्वचा बुरी तरह झुलस गई थी। छात्रा से दुराचार के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। गोशाला मंदिर के पुजारी ने सबसे पहले शव को देखा और प्रबंधन को जानकारी दी।
विज्ञापन
5 of 5
Panipat Murder
थाना चांदनी बाग प्रभारी संदीप कुमार के मुताबिक गोशाला मंदिर के हॉल में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा का शव मिला है। तेजाबनुमा ज्वलनशील पदार्थ फेंककर उसकी हत्या की गई है। छात्रा के पिता के बयानों पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को जल्द ही काबू कर लेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।