पंजाब के अमृतसर में मासूम की जलने से मौत हो गई थी। उस बच्चे को उसकी मां ने ही प्रेमी से संबंध बनाने के लिए जिंदा जलाया था।
2 of 5
बच्चे को उसकी मां ने ही प्रेमी से संबंध बनाने के लिए जिंदा जलाया
- फोटो : amarujala
ये खुलासा पुलिस की जांच में हुआ। जांच में सामने आया कि महिला के किसी गैर मर्द के साथ संबंध थे और बच्चा दोनों के बीच अड़चन बन रहा था इसलिए मां ने ही मासूम पर मिट्टी का तेल छिड़क कर जिंदा जला दिया।
3 of 5
बच्चे को उसकी मां ने ही प्रेमी से संबंध बनाने के लिए जिंदा जलाया
- फोटो : amarujala
बीते शनिवार को अस्पताल में बच्चे हरमन ने दम तोड़ दिया था। बच्चे की मां बलजीत कौर ने बच्चे की हत्या का आरोप पड़ोस में रहने वाले 2 लोगों पर लगाया था लेकिन पुलिस ने खुलासा कर मां बलजीत कौर और उसके प्रेमी सतनाम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
4 of 5
महिला के किसी गैर मर्द के साथ संबंध थे
- फोटो : amarujala
पुलिस के अनुसार आरोपी बलजीत कौर की शादी 2 साल पहले हुई थी। शादी से पहले ही बलजीत के सतनाम सिंह के साथ संबंध थे और शादी के बाद भी वे मिलते रहे। इस बात को लेकर बलजीत का अपने पति के साथ झगड़ा चलता रहता था। इसी कारण पिछले कई दिनों से बलजीत अपनी मासी के घर आकर रह रही थीं।
5 of 5
बच्चे ने शनिवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया
- फोटो : amarujala
प्रेमी सतनाम भी कुछ घर छोड़ कर ही रहता था और दोनों हर रोज एक-दूसरे से मिलते थे। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों ने इस बात को कबूला है कि बच्चा अड़चन पैदा कर रहा था जिस कारण योजना के तहत बच्चे पर तेल छिड़क कर आग लगा दी गई। बच्चे ने शनिवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया था।